यूट्यूब और टिकटॉक पर वीडियो बना कर सैकड़ों की संख्या में फॉलोअर बनाने वाली युवती ने हीरोइन बनने की चाह में सब लुटा दिया। इस युवती को दिव्यांश तिवारी ने फिल्म में काम दिलाने का भरोसा दिया था। युवती उस पर भरोसा कर बैठी। फिल्मी दुनिया में पहुंचाने के नाम पर दिव्यांश ने उससे न केवल जबरन संबंध बनाए, बल्कि दो साल तक उसे लिवइन रिलेशनशिप रखा और पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया गया। इसके बाद दिव्यांश के खिलाफ इन्दिरानगर कोतवाली में मुकद्दमा दर्ज कराया है।
बनारस की रहने वाली युवती टिकटॉक पर वीडियो बनाती है। बीते कुछ सालों से वह मुंबई के कांदिवली में रह रही थी। टिकटॉक पर वीडियो अपलोड करने के साथ ही वह गाना भी गाती है। इस दौरान इंटरनेट मीडिया के जरिए उसकी पहचान इन्दिरानगर मानस सिटी निवासी दिव्यांश तिवारी उर्फ राजेंद्र से हुई। उसने युवती से प्रोड्यूसर होने का दावा किया था। साथ ही बताया कि उसका प्रोडक्शन हाउस है। इसके अलावा कई व्यापार हैं।
दिव्यांश ने युवती को प्रभावित करने के लिए शुरू में उसके लिए गिफ्ट लाने के साथ ही अच्छे होटलों में ले जाता था। दिव्यांश द्वारा दिखाए जा रहे चकाचौंध में बुरी तरह फंस गई थी। लॉकडाउन के दौरान वह दिव्यांश के साथ किराये के मकान में लिवइन रिलेशनशिप में रहे। इस दौरान आरोपी ने कई बार जबरन संबंध बनाए। इसके कारण युवती गर्भवती हो गई थी। गर्भ ठहरने की बात पता चलने पर कुछ दिन तक दिव्यांश शादी करने की बात कहता रहा। फिर धोखे से युवती का गर्भपात करा दिया, जिसके कारण युवती की तबीयत बिगड़ गई थी।
युवती के मुताबिक यूट्यूब और टिकटॉक पर उसके काफी फॉलोअर थे, जो वीडियो को देखने के बाद उसे लाइक और शेयर करते थे। फॉलोअर्स की बढ़ती संख्या और लाइक मिलने के आधार पर ही यूट्यूब और टिकटॉक की तरफ से उसे रुपए दिए जाते थे। उसने वीडियो के जरिए करीब 25 लाख रुपए जमा किए थे। दिव्यांश ने फिल्म में बनाने की बात कहते हुए युवती से 20 लाख रुपए भी लिए थे। युवती ने पुलिस को बताया कि वह गाने भी गाती है। ऐसे में इकाना क्रिकेट स्टेडियम में हुए एक मैच के दौरान भी प्रस्तुति दे चुकी है।
इन्दिरानगर थाने में मुकद्दमा दर्ज कराते हुए युवती ने दिव्यांश की दो बहनों पर भी आरोप लगाया है कि दोनों बहनों को भाई की करतूत पता थी। इसके बाद भी दिव्यांश का साथ देती रहीं। इंस्पेक्टर इन्दिरानगर रामफल प्रजापति के मुताबिक युवती की तहरीर पर धोखाधड़ी, दुराचार और गर्भपात कराने की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...