Google Analytics Meta Pixel एटीएम तोड़ने की कोशिश:पैसे निकालने की फिराक में था आरोपी,गिरफ्तार - Ekhabri.com

एटीएम तोड़ने की कोशिश:पैसे निकालने की फिराक में था आरोपी,गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एटीएम तोड़ने की कोशिश कर रहे आरोपी अंशु उर्फ अंशुल दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र के मोती नगर स्थित इंडसइंड एटीएम का है। शुक्रवार 26 अगस्त की रात टिकरापारा थाना पुलिस गश्त पर निकली थी, तभी उन्हें खबर मिली कि इंडसइंड बैंक के एटीएम को एक व्यक्ति तोड़ने की कोशिश कर रहा है। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, तो उन्होंने देखा कि एटीएम को तोड़ा जा चुका है और वहां से आरोपी फरार हो गया है। इसके बाद अज्ञात आरोपी की तलाश पुलिस ने शुरू की। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। इस दौरान एक व्यक्ति घनी झाड़ियों में छिपकर बैठा हुआ मिला, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। व्यक्ति ने अपना नाम अंशु उर्फ अंशुल दुबे (30 वर्ष) बताया। उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि वो यहीं टिकरापारा का रहने वाला है। आरोपी ने बताया कि उसने अपने पास रखे चाकू से एटीएम तोड़कर रकम निकालने की कोशिश की। जुर्म कबूल करने के बाद आरोपी अंशु को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से बटनदार चाकू जब्त कर लिया। उसके खिलाफ टिकरापारा थाने में अपराध क्रमांक 497/22 आईपीएस की धारा 457, 380, 427, 511, लोक सम्पत्ति का नुकसानी का निवारण अधिनियम एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ पहले भी टिकरापारा थाने में धारा 307 का केस पंजीबद्ध है। वो एक महीने पहले ही जेल से बाहर आया है।

पुलिस ने बढ़ाई राजधानी में गश्त

Read Also  दुर्ग में कच्ची शराब पीने से मौत पर सांसद बघेल ने उठाए सवाल

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी टिकरापारा निरीक्षक अमित बेरिया, उपनिरीक्षक विनोद कश्यप, सउनि इंद्र कुमार आडिल, आर अश्विन साहू, रमाकांत सिंह, डायल 112 थाना टिकरापारा से आर सुरेन्द्र चंद्रा और त्रिलोकी कोशले की महत्वपूर्ण भूमिका रही। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने रायपुर पुलिस को रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद से पुलिस मुस्तैद होकर असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई कर रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...