Google Analytics Meta Pixel 7वीं की बच्ची देगी 10वीं की परीक्षा। 12 साल की नरगिस को मिली विशेष अनुमति - Ekhabri.com

7वीं की बच्ची देगी 10वीं की परीक्षा। 12 साल की नरगिस को मिली विशेष अनुमति

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले की बेटी नरगिस खान ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। शहर में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा नरगिस अब सीधे दसवीं बोर्ड की परीक्षा देगी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल और प्रदेश सरकार ने इस पर मुहर लगा दी है। नरगिस खान विशेष अनुमति के तहत 10वीं की परीक्षा देगी। छात्रा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कक्षा दसवीं की परीक्षा में शामिल होने की अनुमति मांगी थी और बालोद दौरे के दौरान सीएम ने इसके लिए हामी भी भर दी थी। अब आॅफिशियल रूप से इसकी अनुमति मिल चुकी है। शिक्षकों ने बताया कि नरगिस लंच के समय अक्सर हमारे पास आती थी और 10वीं कक्षा के विषयों की पढ़ाई करती थी। कक्षा सातवीं की छात्रा नरगिस ने बताया कि उसके सपनों को पूरा करने में उसके पिता ने पूरा सहयोग दिया। पिता ने उसकी प्रतिभा को पहचाना और ये फैसला लिया कि उनकी बच्ची सातवीं से सीधे दसवीं की परीक्षा दे। स्कूल ने भी कहा कि उन्हें अपनी छात्रा पर गर्व है। शिक्षिका हेमलता वर्मा ने कहा कि नरगिस का आईक्यू लेवल बहुत अच्छा है।माध्यमिक शिक्षा मंडल छत्तीसगढ़ के सचिव प्रोफेसर वीके गोयल ने भी छात्रा को सीधे 10वीं की परीक्षा देने की अनुमति दी है। 2023 हाईस्कूल परीक्षा में छात्रा नरगिस खान शामिल होगी। आफिशियल अनुमति आज शिक्षा मंडल ने भेज दी है। स्वाध्याय परीक्षार्थी के रूप में वह परीक्षा में शामिल होगी। छात्रा के पिता फिरोज खान ने बताया कि नरगिस की जन्मतिथि 12 जून 2010 है और 1 जुलाई 2022 को वह 12 वर्ष 19 दिन की हो गई। इन्होंने आवेदन दिया था, जिस पर कार्यपालिका और वित्त समिति ने बच्ची के आइक्यू लेवल को देखते हुए सातवीं से सीधे 10वीं की परीक्षा देने का फैसला लिया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...