Google Analytics Meta Pixel ओलंपिक की तैयारियों के बीच पेरिस में ऑस्ट्रेलियाई महिला से गैंग रेप - Ekhabri.com

ओलंपिक की तैयारियों के बीच पेरिस में ऑस्ट्रेलियाई महिला से गैंग रेप

फ्रांस की राजधानी पेरिस में ओलम्पिक खेल से कुछ दिन पहले ही एक ऑस्ट्रेलियाई महिला से गैंगरेप किया गया. महिला को पाँच प्रवासी लड़कों ने निशाना बनाया. पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है और गैंगरेप करने वाले को पकड़ने का प्रयास कर रही है. यह घटना पेरिस में होने वाले ओलम्पिक खेल से कुछ दिन पहले ही हुई है. यह घटना मंगलवार (23 जुलाई, 2024) को पुलिस के पास पहुँची है. पेरिस घूमने आई महिला ने पुलिस को बताया कि उसे इन पाँचों ने तब निशाना बनाया जब वह फ्रेंच नहीं बोल पाई और हड़बड़ी में दिखी. इसके बाद पाँचों ने उसे निशाना बनाया और गैंगरेप किया. पाँचों आरोपित अफ्रीकाई प्रवासी बताए जा रहे हैं, हालाँकि उनकी पहचान सामने नहीं आई है.जानकारी के अनुसार, महिला सबसे पहले एक प्रसिद्द कबाब की दुकान के बाहर पहुँची, उसके कपड़े अस्त व्यस्त थे. उसने दुकान वालों से मदद लेनी चाही लेकिन भाषाई समस्या के चलते ऐसा नहीं हो सका. इसके बाद उसे कुछ सरकारी कर्मचारियों ने देखा और अस्पताल में भर्ती करवाया.बताया गया है कि महिला एक म्यूजिक फेस्टिवल के लिए पेरिस आई थी और उसे 21 जुलाई, 2024 को वापस जाना था. पुलिस अब इस मामले में CCTV कैमरों की सहायता से आरोपितों को पहचानने का प्रयास कर रही है और आरोपितों को पकड़ने के प्रयास में है. वहीं ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने इस मामले में एक्शन लिया है. फ्रांस में स्थित ऑस्ट्रेलियाई दूतावास ने महिला को राजनयिक मदद देने की बात कही है. दूतावास ने कहा है कि उसने महिला पर हमले की जानकारी के बाद फ्रांस के अधिकारियों को तलब किया है. पुलिस ने बताया है कि वह जल्द ही आरोपितों को पकड़ लेगी और महिला को न्याय दिलाएगी. पेरिस में हुई यह घटना सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न खड़े कर रही है. इस घटना के बाद पेरिस पुलिस की आलोचना भी हो रही है. गौरतलब है कि पेरिस ओलम्पिक में लगभग 18000 जवानों को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है. इसके अलावा यहाँ आने वाले खिलाडियों, दर्शकों और पत्रकारों की सुरक्षा के लिए 45000 पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं. कई देशों से पुलिस अधिकारी भी बुलाए गए हैं.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *