मुख्यमंत्री बघेल से आस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर बैरी ओ फरेल ने मुलाकात की



मुख्यमंत्री ने राज्य की उद्योग-व्यापार हितैषी नीति की दी जानकारी

छत्तीसगढ़ में औद्योगिक पूंजी निवेश की संभावनाओं पर विचार विमर्श

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम उनके निवास कार्यालय में ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर बैरी ओ फारेल ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ आस्ट्रेलिया और छत्तीसगढ़ के मध्य सामाजिक-सांस्कृतिक क्षेत्र में परस्पर सहयोग और पूंजी निवेश विशेष रूप से माइनिंग और पर्यावरण संरक्षण की संभावनाओं पर विस्तार से विचार विमर्श किया। इस मौके पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा विशेष रूप से उपस्थित थे।

हाई कमिश्नर फारेल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य के समग्र विकास, आदिवासी समुदाय के उत्थान और सामाजिक संकेतकों में सुधार के लिए लागू की गई राज्य सरकार की योजनाओं में गहरी रूचि ली। उन्होंने छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा किए गए प्रयासों की भी सराहना की। हाईकमिश्नर ने विकास के विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने की इच्छा जतायी। उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलिया की माइनिंग के क्षेत्र में विशेषज्ञता है। उन्होंने माइनिंग सर्वे, अन्वेषण-खनन तकनीक आदि क्षेत्रों में परस्पर सहभागिता की बात कही।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज एवं वन सम्पदा से भरपूर राज्य है। राज्य में विभिन्न प्रकार के संसाधन उपलब्ध हैं। उन्होंने आस्ट्रेलिया के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक सहभागिता तथा वहां के उद्यमियों द्वारा छत्तीसगढ़ में औद्योगिक पूंजी निवेश की इच्छा पर प्रसन्नता जतायी और कहा कि राज्य सरकार इसके लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में जैविक खेती और वनोंपज के वेल्यूएडिशन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने छत्तीसगढ़ राज्य की सामाजिक-भौगोलिक स्थिति एवं विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रमुख सचिव उद्योग मनोज पिंगुआ, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, संचालक उद्योग अनिल टुटेजा, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम पी. अरूण प्रसाद, प्रबंध संचालक लघु वनोपज संघ संजय शुक्ला, कांसुल जनरल रॉन एनसवर्थ, हाईकमीशन की सेक्रेटरी एमी कियोफ, बिजनेस डेवलेपमेंट मेनेजर पार्थासेन एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर आए आस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फरेल राज्य के औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों और वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात कर माइनिंग एवं पर्यावरण, बायोफ्यूल, टेक्नालाजी, रिसर्च, फूड प्रोसेसिंग, अक्षय उर्जा के क्षेत्रों में आस्ट्रेलिया की सहभागिता एवं वहां के उद्यमियों के पूंजी निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

ग्राहक को हेरोइन सप्लाई करते आरक्षक गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 6412 जोड़े, विश्व रिकॉर्ड दर्ज

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना उन गरीब परिवारों के...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

रास्ता पूछना पड़ा महंगा, चार बदमाशों ने अंगूठी, मोबाइल लूटे

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...

तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के लिए शुरू हुई मदद की मुहिम

By Reporter 1 / February 12, 2026 / 0 Comments
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *