Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ के खनन क्षेत्र में रोजगार की उपलब्धता, दिला रही राज्य के युवाओं को पलायन के दंश से राहतछत्तीसगढ़ के खनन क्षेत्र में रोजगार की उपलब्धता, दिला रही राज्य के युवाओं को पलायन के दंश से राहत - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ के खनन क्षेत्र में रोजगार की उपलब्धता, दिला रही राज्य के युवाओं को पलायन के दंश से राहतछत्तीसगढ़ के खनन क्षेत्र में रोजगार की उपलब्धता, दिला रही राज्य के युवाओं को पलायन के दंश से राहत

रायपुर: 15 फरवरी 2024; छत्तीसगढ़ भारत के उन राज्यों में से एक है जो खनिज संपदा से समृद्ध है। खनन उद्योग राज्य की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह उद्योग न केवल राज्य को राजस्व प्रदान करता है, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा करता है। आइए देखें कि क्या सचमुच खनन उद्योग ने राज्य को अन्य पलायन-पीड़ित राज्यों की तुलना में अलग दिशा दी है:

स्थानीय सफलता की कहानी:

तमनार के सरईटोला गाँव की रहने वाली करुणा राठिया, कहती हैं, “पहले हमारे परिवार के पास खेती के अलावा आय का कोई जरिया नहीं था और खेती की आय से परिवार का भरण पोषण संभव नहीं हो पाता था। दूसरे राज्य में काम के लिए जाना पड़ता था, लेकिन अब मेरे पति खदान में काम करते हैं और मैँ भी महिला सहकारी समिति के साथ दोना-पत्तल उद्योग से जुड़ कर कमाई कर रही हूं, जिससे खदान के सामाजिक सरोकारों के तहत खनन कंपनी के सहयोग से लगाया गया है, इससे हमारी आर्थिक स्थिति काफी सुधरी है। मेरा बेटा अब स्कूल जाता है और बेटी भी कॉलेज जाती है।” सुरेखा की कहानी उन हजारों लोगों की कहानी है, जिन्होंने खनन उद्योग से लाभ उठाया है।

 

WhatsApp Image 2024 02 17 at 2.59.49 PM

तथ्यपरक आंकड़े: छत्तीसगढ़ में खदानों की भूमिका:

भारत में उत्पादित कोयले का लगभग 20% और लौह अयस्क का 15% छत्तीसगढ़ से आता है। (स्रोत: आर्थिक सर्वेक्षण, छत्तीसगढ़ 2020-21)
2019-20 में खनन और उत्खनन क्षेत्र ने राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में 11.62% का योगदान दिया। (स्रोत: आर्थिक सर्वेक्षण, छत्तीसगढ़ 2020-21)

रोजगार सृजन:

छत्तीसगढ़ भूविज्ञान और खनन विभाग के एक अनुमानित आँकड़े में खनन के क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 8 लाख से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान करता है। वहीं सीएमआईई ( सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन ईकानमी ) के अनुसार राज्य में 2020-21 में बेरोजगारी दर 4.5% थी, जो राष्ट्रीय औसत 7.5% से काफी कम है।

अन्य राज्यों में चुनौतियां:

विश्व बैंक के एक सर्वे के अनुसार वर्ष 2011-16 के बीच बिहार से लगभग 8.2 मिलियन लोग पलायन कर गए, जो राष्ट्रीय औसत से दुगुना है। अन्य राज्यों के निवासियों को रोजगार की तलाश में पलायन का दंश झेलना पड़ता है। उनके राज्य में रोजगार के अभाव के कारण अकसर बड़े राज्यों में काम की तलाश के लिए अपने घरों और परिवारों को छोड़ना पड़ता है, जिनसे उनकी आर्थिक और सामाजिक संरचना पर नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं।

छत्तीसगढ़ का रोजगार परिदृश्य:

छत्तीसगढ़ राज्य, रोजगार के क्षेत्र में तेजी से बदलाव के साथ बहुत ही सुदृढ़ होकर उभर रहा है जिसमें खनन उद्योग मुख्य रूप से एक महत्वपूर्ण रोजगार दाता के रूप में सामने आया है। राज्य ने खनन संचालन से संबंधित क्षेत्रों जैसे की विनिर्माण और बुनियादी सेवाओं में एक मजबूत स्थिति निर्मित की है।

छत्तीसगढ़ के उदाहरण से सीखने के लिए बहुत कुछ है। खनन उद्योग ने आर्थिक विकास और रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पर्यावरण की रक्षा, समुदायों के कल्याण और स्थायी विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। छत्तीसगढ़ की सफलता राज्य में चल रहे खनन उद्योग का लाभ उठाते हुए, इससे जुड़ी सभी पहलुओं में संतुलन बनाने में ही है। अन्य राज्यों के लिए भी यही सीख है – संसाधनों का दोहन करते हुए, आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर भविष्य बनाना।

छत्तीसगढ़ में खनन उद्योग राज्य के विकास और लोगों की भलाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इन उद्योगों से ही राज्य में रोजगार के अवसरों का सृजन हुआ है और लोगों के पलायन में कमी आई है। इसके साथ ही इनसे मिलने वाले राजस्व से राज्य में हर दिशा में तरक्की का मार्ग भी प्रशस्त हो रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

भाजपा के दावे खोखले, कल दुर्ग से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे रायपुर: अरुण वोरा

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...

रायपुर में दो दिवसीय आदि परब का रंगारंग आगाज, जनजातीय संस्कृति की झलक

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। राजधानी रायपुर में जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को समर्पित दो दिवसीय आदि परब का रंगारंग आगाज हुआ। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के साथ तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और झारखंड के आदिवासी लोक कलाकार भाग ले रहे हैं।...

अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा झटका

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...

कोरोना से प्रभावित बिजली उपभोक्ताओं को राहत, 758 करोड़ की छूट

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 मार्च 2026। प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बड़ी सहूलियत बनकर सामने आई है। इस योजना के माध्यम से कोरोना महामारी...

19 मार्च से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि, इस दिन से विक्रम संवत 2083

By User 6 / March 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में शामिल Chaitra Navratri इस वर्ष 19 मार्च 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इसी दिन से Vikram Samvat 2083 की भी शुरुआत होगी, जिसे सिद्धार्थ संवत के नाम से...

रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, टिंबर और सरिया फैक्ट्री जली

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में देर रात अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार उरला इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित टिंबर और सरिया से जुड़ी एक फैक्ट्री में आग लग गई, जिसने...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

रायपुर में अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन की कार्रवाई, कई निर्माण ढहाए

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 मार्च 2026। रायपुर जिले में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न गांवों में कार्रवाई की। जिला प्रशासन की टीम ने बिना वैध अनुमति के की जा रही प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर कई अवैध...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *