उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान हो गया है। इसके बाद अयोध्या में फिर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। मिल्कीपुर चुनाव को सपा-बीजेपी के बीच अयोध्या की नई जंग के तौर पर भी देखा जा रहा है। भाजपा हर हाल में यहां चुनाव जीतकर लोकसभा चुनाव में मिली हार का बदला चुकाना चाहती है। वहीं सपा भी पीछे नहीं है।
मिल्कीपुर सीट पर दिल्ली विधानसभा चुनाव के साथ 5 फरवरी को वोटिंग होगी और 8 फरवरी को चुनाव के नतीजे आ जाएंगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस सीट से सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी भले ही अभी कर अपने प्रत्याशी को लेकर फैसला नहीं कर पाई हो, लेकिन भाजपा चुनाव के ऐलान से पहले ही तैयारी में जुटी है। हाल में 9 सीटों पर हुए उपचुनाव के बाद बीजेपी का जोश हाई है।
मिल्कीपुर सीट बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गई है। पार्टी के लिए ये कितनी बड़ी चुनौती है इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि सीएम योगी लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद दर्जनभर से ज्यादा बार अयोध्या का दौरा कर चुके हैं। बीते 15 दिनों में ही तीन बार योगी अयोध्या जा चुके हैं। बीते शनिवार को भी सीएम योगी ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी, जिसमें उन्होंने आगे की रणनीति को लेकर चर्चा की और स्थानीय लोगों से भी चर्चा की थी।
भाजपा ने मिल्कीपुर चुनाव को जीतने के लिए प्रदेश के 6 मंत्रियों को मैदान में उतार दिया है। पार्टी की ओर से मंत्री सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्रदेव सिंह, जेपीएस राठौर, दयाशंकर मिश्र दयालु, मयंकेश्वर शरण सिंह और सतीश शर्मा को चुनाव में जीत की जिम्मेदारी दी है। माना जा रहा है कि चुनाव के ऐलान के बाद सीएम योगी दो से तीन जनसभाएं भी कर सकते हैं। वहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी इस सीट पर चुनाव प्रबंधन देखेंगे और दौरे करते रहेंगे।
साल 2022 के विधानसभा चुनाव में मिल्कीपुर सीट पर समाजवादी पार्टी को 1 लाख 3 हजार 905 वोट मिले थे, दूसरे नंबर पर भाजपा रही थी। भाजपा प्रत्याशी को 90 हजार 567 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी के खाते में 14 हजार 427 वोट आए। सपा ने यहां 13,338 वोटों से जीत दर्ज की थी। देखना दिलचस्प होगा कि क्या भाजपा इस सीट पर भगवा लहराकर अयोध्या की हार का बदला ले पाएगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 29, 2026 /
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...
By User 6 /
March 31, 2026 /
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...
By User 6 /
April 2, 2026 /
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। अमित जोगी...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...
By User 6 /
March 31, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...