उत्तर प्रदेश के कन्नौज में सांप मारने का विरोध करने पर दो गांव के लोगों के बीच बड़ा विवाद हो गया, जिसके बाद जमकर खूनी संघर्ष हुआ। बताया जा रहा है कि इस विवाद में करीब 7 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों से मिली शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कन्नौज जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम पांच बजे के समय गांव बरूआ बाग के पास एक खेत में नाग और नागिन का जोड़ा घूम रहा था। करीब एक घंटे तक वहां जानवर चरा रहे लोग नाग-नागिन को देखते रहे। इसी बीच पड़ोसी गांव नहर घाटी के कुछ युवक पहुंच गए और सांप के जोड़ों को मारने लगे।
इस पर बरूआ बाग के लोगों ने विरोध किया और गाली-गलौज कर मौके से भगा दिया। थोड़ी ही देर बाद चरवाहे जानवर लेकर गांव चले गए। तभी सांपों को मारने का प्रयास करने वाले युवकों के साथ करीब पचास लोग धारदार हथियारों से लैस होकर बरूआ बाग में घुस गए। उन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए गांव के लोगों पर हमला कर दिया जिसमें कई लोग घायल हो गए। इनमें करीब 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद से गांव में दहशत फैल गई और लोगों ने घरों में छिपकर जान बचाई।
मामले की जानकारी मिलते ही सदर कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक पुलिस बल के साथ बरूआ बाग गांव पहुंच गए। पुलिस को देखते हुए नहर घाटी के लोग भाग निकले। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी अमरेंद्र प्रसाद ने बताया कि सांपों को मारने का विरोध करने पर दो गुट आपस में भिड़ गए जिसमें करीब 7 लोगों को चोटें आई हैं। इस मामले में 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 23, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...
By User 6 /
July 24, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की ने कई लोगों को घायल किया है. दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने आधा दर्जन...
By Reporter 5 /
July 26, 2026 /
रायपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 जुलाई को रायपुर से सिकंदराबाद जा रहे एक यात्री ने ट्रेन के कोच में कॉकरोच मिलने की शिकायत करते हुए रेलवे प्रशासन को...
By User 6 /
July 24, 2026 /
नई दिल्ली. दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुक्रवार को 35वें दिन भी जारी है। आज दोपहर 12:30 बजे CJP के प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात हो सकती है।...
By User 6 /
July 24, 2026 /
रायपुर, 23 जुलाई 2026।मातृ एवं शिशु पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यूनिसेफ द्वारा रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ आहार” विषय पर मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। होटल सयाजी में आयोजित इस कार्यशाला में प्रिंट,...
By Reporter 5 /
July 25, 2026 /
नई दिल्ली। NEET पेपर लीक विवाद और देशभर में छात्रों के लगातार प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे अपने इस्तीफे में कहा कि बीते...
By Reporter 5 /
July 25, 2026 /
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। प्रधानमंत्री की सलाह पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को उनके वर्तमान मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आदेश...
By User 6 /
July 23, 2026 /
आज के समय में हर पेरेंट्स चाहता है कि उनका बच्चा सबसे तेज, होशियार हो....लेकिन सिर्फ कहने और चाहने से ऐसा नहीं होता. कई बच्चे ऐसे होते है जो मेहनत तो करते हैं लेकिन उन्हें उतना रिजल्ट नहीं मिल पाता,...
By User 6 /
July 27, 2026 /
रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक और मानवीय पहल सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए...
By User 6 /
July 22, 2026 /
नई दिल्ली। NEET एग्जाम पेपर लीक मामले में विपक्षी सांसदों ने सरकार के खिलाफ अपना रुख कड़ा कर लिया है। नाराजगी व्यक्त करने विपक्षी राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत कई सांसदों ने काले कपड़े पहनकर जबरदस्त विरोध...