महिलाओं में आमतौर पर 45 वर्ष की उम्र के बाद रजोनिवृत्ति (मीनोपाजल सिड्रोम) की स्थिति आती है। ऐसे में महिलाओं को रक्तस्राव, अनियमित मासिक धर्म, जननांग में सूखापन, यूरिन इंफेक्शन, अचानक तेज गर्मी, अनिद्रा आदि समस्याओं से जूझना पड़ता है। रजोनिवृत्ति की एलोपैथी में कोई दवा ही नहीं है, जो इस दर्द को दूर कर सके। रायपुर के आयुर्वेद महाविद्यालय में शोध कर रजोनिवृत्ति की तकलीफों को दूर करने वाली अचूक दवा तैयार की है। टेबलेट आकार की इस दवा में सात तरह के आयुर्वेद द्रव्य का उपयोग किया गया है। इस दवा का नाम जीवनीय महाकषाय घनवटी रखा गया है।
इसके बारे में काय चिकित्सा की विभागाध्यक्ष डा. अरुणा ओझा के मुताबिक रजोनिवृत्ति के दौरान महिलाओं को होने वाले असहनीय पीडा को देखते हुए शोध में चरक संहिता से जीवनीय महाकषाय के द्रव्यों से गोली तैयार की गई। इस दवा का प्रयोग रजोनिवृत्ति से जूझ रहीं 45 से 55 आयु वर्ग की 60 महिलाओं पर आयुर्वेद महाविद्यालय में किया गया। इन महिलाओं को सुबह-शाम दो-दो टेबलेट (500 एमजी) दी गई और उन पर निगरानी रखी गई। मात्र 15 दिनों में दवा का सकारात्मक परिणाम दिखने लगा। दवा से रजोनिवृत्ति के विभिन्न् लक्षणों की महिलाओं को 85 से 100 फीसद लाभ मिला।
जीवनीय महाकषाय घनवटी को विदारीकंद, शतावरी, अश्वगंधा, मुद्गगपरिणी, माषपरणी, जीवंती और मुलेठी औषधि से तैयार किया गया है। इसका लाभ ओपीडी में पहुंचने वाली महिलाओं को दिया जा रहा है। इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है।
एलोपैथ में लक्षण पर ही इलाज : आंबेडकर अस्पताल में स्त्री एवं प्रसूति विभाग की विभागाध्यक्ष डा. ज्योति जयसवाल ने इस बारे में बताया कि मीनोपाजल सिड्रोम की कोई एक दवा एलोपैथी में नहीं है। लक्षण को देखकर ही इलाज किया जाता है। अधिक समस्या आने पर हार्मोंस रिप्लेसमेंट थैरेपी एक विकल्प होता है। ओपीडी में रोज औसत 10 महिलाएं समस्याएं लेकर आतीं हैं। जागरूकता के अभाव और लोकलाज की वजह से अधिकतर महिलाएं अस्पताल नहीं पहुंच पाती हैं।
—————
रजोनिवृत्ति समस्याओं पर दवा का प्रभाव
स्वास्थ्य समस्या – लाभ
हाट फ्लैशेस – 95.35 %
अनिद्रा – 90.7%
अति स्वेद प्रवृत्ति – 87.8%
डिप्रेशन – 95.35%
चक्कर आना – 87.8%
मानसिक विक्षोभ – 95.24%
नर्वसनेस – 81.82%
—————
महिलाओं की स्थिति पर एक नजर
-470 करोड़ महिलाएं विश्व में रजोनिवृत्ति से गुजरतीं हैं
-25 करोड़ भारतीय महिलाओं को रजोनिवृत्ति परेशानियां
-1 से 5 वर्ष तक भी जूझना पड़ता है परेशानियों से
-60 फीसद महिलाओं को होती है चिकित्सा की आवश्यकता
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 8, 2026 /
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
By User 6 /
April 8, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
April 7, 2026 /
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...
By Reporter 5 /
April 8, 2026 /
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...