Google Analytics Meta Pixel महिलाओं को रजोनिवृत्ति के दर्द में राहत देगा आयुर्वेद - Ekhabri.com

महिलाओं को रजोनिवृत्ति के दर्द में राहत देगा आयुर्वेद

महिलाओं में आमतौर पर 45 वर्ष की उम्र के बाद रजोनिवृत्ति (मीनोपाजल सिड्रोम) की स्थिति आती है। ऐसे में महिलाओं को रक्तस्राव,  अनियमित मासिक धर्म, जननांग में सूखापन,  यूरिन इंफेक्शन,  अचानक तेज गर्मी,  अनिद्रा आदि समस्याओं से जूझना पड़ता है। रजोनिवृत्ति की एलोपैथी में कोई दवा ही नहीं है,  जो इस दर्द को दूर कर सके। रायपुर के आयुर्वेद महाविद्यालय में शोध कर रजोनिवृत्ति की तकलीफों को दूर करने वाली अचूक दवा तैयार की है। टेबलेट आकार की इस दवा में सात तरह के आयुर्वेद द्रव्य का उपयोग किया गया है। इस दवा का नाम जीवनीय महाकषाय घनवटी रखा गया है।
इसके बारे में काय चिकित्सा की विभागाध्यक्ष डा. अरुणा ओझा के मुताबिक रजोनिवृत्ति के दौरान महिलाओं को होने वाले असहनीय पीडा को देखते हुए शोध में चरक संहिता से जीवनीय महाकषाय के द्रव्यों से गोली तैयार की गई। इस दवा का प्रयोग रजोनिवृत्ति से जूझ रहीं 45 से 55 आयु वर्ग की 60 महिलाओं पर आयुर्वेद महाविद्यालय में किया गया। इन महिलाओं को सुबह-शाम दो-दो टेबलेट (500 एमजी) दी गई और उन पर निगरानी रखी गई। मात्र 15 दिनों में दवा का सकारात्मक परिणाम दिखने लगा। दवा से रजोनिवृत्ति के विभिन्न् लक्षणों की महिलाओं को 85 से 100 फीसद लाभ मिला।

जीवनीय महाकषाय घनवटी को विदारीकंद,  शतावरी,  अश्वगंधा,  मुद्गगपरिणी, माषपरणी,  जीवंती और मुलेठी औषधि से तैयार किया गया है। इसका लाभ ओपीडी में पहुंचने वाली महिलाओं को दिया जा रहा है। इसका कोई साइड इफेक्‍ट भी नहीं है।
एलोपैथ में लक्षण पर ही इलाज : आंबेडकर अस्पताल में स्त्री एवं प्रसूति विभाग की विभागाध्यक्ष डा. ज्योति जयसवाल ने इस बारे में बताया कि मीनोपाजल सिड्रोम की कोई एक दवा एलोपैथी में नहीं है। लक्षण को देखकर ही इलाज किया जाता है। अधिक समस्या आने पर हार्मोंस रिप्लेसमेंट थैरेपी एक विकल्प होता है। ओपीडी में रोज औसत 10 महिलाएं समस्याएं लेकर आतीं हैं। जागरूकता के अभाव और लोकलाज की वजह से अधिकतर महिलाएं अस्पताल नहीं पहुंच पाती हैं।
—————
रजोनिवृत्ति समस्याओं पर दवा का प्रभाव
स्वास्थ्य समस्या – लाभ
हाट फ्लैशेस – 95.35 %
अनिद्रा – 90.7%
अति स्वेद प्रवृत्ति – 87.8%
डिप्रेशन – 95.35%
चक्कर आना – 87.8%
मानसिक विक्षोभ – 95.24%
नर्वसनेस – 81.82%
—————
महिलाओं की स्थिति पर एक नजर
-470 करोड़ महिलाएं विश्व में रजोनिवृत्ति से गुजरतीं हैं
-25 करोड़ भारतीय महिलाओं को रजोनिवृत्ति परेशानियां
-1 से 5 वर्ष तक भी जूझना पड़ता है परेशानियों से
-60 फीसद महिलाओं को होती है चिकित्सा की आवश्यकता

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...