जांजगीर। सरकारी अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था से दुखी होकर कोरोना संक्रमित युवक तड़के सुबह सेंटर से भाग गया और ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली है। इससे अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही भी उजागर हुई है। युवक की आत्महत्या के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए है। आत्महत्या करने से पहले युवक ने अपनी बहन को मैसेज कर कहा था कि माता-पिता का ध्यान रखना, मैं खुदकुशी करने जा रहा हूं और ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। घटना जांजगीर चांपा जिले के खोखसा फाटक के पास का है।
जानकारी के मुताबिक कुलिपोटा निवासी युवक पंकज तिवारी 15 सितंबर को कोरोना संक्रमित पाया गया था। जिसके बाद उसे कोविड केयर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां की अव्यवस्था को देख युवक काफी परेशान रहता था। उसे खाने पीने के लिए भी नहीं मिलता था। इस अव्यवस्था की सूचना उसने मोबाइल के जरिए अपने परिजनों को दी थी और यहां से उसे निकालकर घर ले जाने को कहा था। पुलिस ने बताया कि युवक वहां से कैसे भागा, इस पर जांच की जा रही है। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच के साथ सुरक्षाकर्मियों से भी पूछताछ की जाएगी।
परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए
मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक के पिता का कहना है उसके बेटे को अस्पताल में ठीक से खाने पीने को नहीं मिल रहा था, जिसके कारण वो बार-बार उसको वहां से ले जाने को कह रहा था। उसके पिता ने होम आइसोलेशन के लिए फॉर्म भी भर दिया था, मगर उसके बेटे को उस दिन नहीं भेजा गया। पिता का कहना है कि मरने से पहले सुबह बेटे ने घर में अपनी बहन के मोबाइल में खुदकुशी करने का मैसेज किया था। मैसेज मिलने के बाद घर वाले आनन-फानन में अस्पताल के लिए निकले। तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उन्हें खबर मिली कि बेटे ने आत्महत्या कर ली है।
पहले भी इस अस्पताल में हो चुकी है मरीजों की मौत
बता दें कि जांजगीर कोविड केयर अस्पताल में लापरवाही का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई ऐसी घटनाएं घट चुकी हंै, जिसने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। कुछ महीने पहले अस्पताल में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी आॅक्सीजन की कमी के चलते भी यहां मरीजों की मौत हो चुकी है। कुछ हफ्ते पहले एक शराबी अपनी पत्नी से मिलने दरवाजा तोड़कर अस्पताल में घुस गया था, उस समय भी कोई सुरक्षा व्यवस्था वहां मौजूद नहीं था। रोजाना अस्पताल में भर्ती मरीजों की शिकायत के बाद भी अस्पताल में अव्यवस्था का आलम पसरा हुआ है। जब शिकायतों को लेकर जिले के सीएमएचओ एसआर बंजारे से बात की जाती है, तो बहुत ही गैर जिम्मेदाराना जवाब उनका सुनने को मिलता है। उनका कहना है कि कोविड केयर अस्पताल में साफ सफाई की जिम्मेदारी मरीजों को खुद उठाना होगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...