भारत की स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधू मंगलवार से यहां शुरू हो रहे मलेशिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में इंडोनेशिया में पहले दौर में मिली हार से उबरने की कोशिश करेंगी, जबकि एचएस प्रणय की नजरें प्रदर्शन में निरंतरता बरकरार रखने पर टिकी होंगी। दो बार की ओलिंपिक पदक विजेता सिंधू को इसी महीने इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट के पहले दौर में चीन की ही बिंग जियाओ के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी थी और वह इस हार से उबरकर थाइलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेंगी। सिंधू ने चोचुवोंग के खिलाफ पांच मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि तीन मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। सिंधू को टूर्नामेंट में आगे बढ़ने पर चीन की ओलिंपिक चैंपियन चेन यू फेई से भिड़ना पड़ सकता है। वहीं, साइना नेहवाल अपना अभियान अमेरिका की आइरिस वैंग के खिलाफ शुरू करेंगी।
पुरुष सिंगल्स में प्रणय लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और पिछले साल विश्व चैंपियन के बाद से कई टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना चुके हैं। खिताब के पांच साल के सूखे को खत्म करने पर नजरें टिकाए बैठे प्रणय को मलेशिया के अनुभवी डेरेन ल्यू का सामना करना पड़ा जिन्होंने इस साल मई में थाइलैंड ओपन में भारतीय खिलाड़ी को हराया। बी साई प्रणीत को छठे वरीय इंडोनेशिया के एंथोनी सिनिसुका गिनटिंग, जबकि समीर वर्मा को इंडोनेशिया के ही सातवें वरीय जोनाथन क्रिस्टी से पहले दौर में भिड़ना है। पारूपल्ली कश्यप पहले दौर में कोरिया के हियो क्वांग ही के खिलाफ उतरेंगे।
सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की दुनिया की आठवें नंबर की जोड़ी फिटनेस मुद्दों के कारण पिछले दो टूर्नामेंट से बाहर रहने के बाद वापसी कर रही हैं। इस जोड़ी को मैन वेई चोंग और केई वुन टी की मलेशिया की जोड़ी से भिड़ना है। मिकस्ड डबल्स में अश्विनी पोनप्पा और बी सुमित रेड्डी का सामना पहले दौर में नीदरलैंड्स के रोबिन टेबलिंग और सेलेना पीक से होगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
By User 6 /
March 29, 2026 /
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...
By User 6 /
March 31, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...
By User 6 /
March 31, 2026 /
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...