अमेरिका स्थित आरहूस विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने एक नए अध्ययन में पाया है कि संतुलित आहार से दिमाग में रक्तााव या खून जमने का खतरा कम हो जाता है। सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कराया गया यह अध्ययन ‘स्ट्राक जर्नल” में प्रकाशित हुआ है। इसमें कहा गया है कि शाकाहार का अधिक व मांसाहार का कम सेवन स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। अध्ययन की नेतृत्वकर्ता क्रिस्टीना डाहम कहती हैं, ‘अगर वयस्क पुरुष या महिला संतुलित आहार व रेश्ोदार भोजन लेते हैं, तो उनके दिमाग में रक्तााव या खून जमने का खतरा कम हो जाता है।” यह अध्ययन इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि पूर्व में ब्रिटेन में हुए एक शोध में कहा गया था कि मांसाहारियों के मुकाबले शाकाहारियों को दिमाग में रक्तााव का खतरा ज्यादा होता है। नए अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं ने डैनिश डायट, कैंसर एंड हेल्थ पापुलेशन स्टडी के आंकड़ों का इस्तेमाल किया। पिछली सदी के नौवें दशक में हुए इस अध्ययन में 57,053 लोगों को शामिल किया गया था, जिनकी उम्र 50-64 साल के बीच थी। हालिया अध्ययन में संतुलित मात्रा में साग-भाजी व फल खाने तथा कम मात्रा में मांसाहार व उच्च वसायुक्त भोजन करने की सलाह दी गई है।










