Google Analytics Meta Pixel सुपर-8 में भारत के ग्रुप में आ सकता है बांग्लादेश:श्रीलंका और न्यूजीलैंड बाहर - Ekhabri.com

सुपर-8 में भारत के ग्रुप में आ सकता है बांग्लादेश:श्रीलंका और न्यूजीलैंड बाहर

टी-20 वर्ल्ड कप में गुरुवार को ग्रुप डी के मुकाबले में बांग्लादेश ने नीदरलैंड को हरा दिया। बांग्लादेश की जीत के साथ ही 2014 की चैंपियन श्रीलंका की टीम सुपर-8 की रेस से बाहर हो गई है। साउथ अफ्रीका इस ग्रुप से पहले ही क्वालिफाई कर चुका है।ग्रुप सी से टॉप-2 टीमें वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान सुपर-8 में जगह बना चुकी है। न्यूजीलैंड रेस से बाहर हो गई है।अब बांग्लादेश या नीदरलैंड में से कोई एक टीम सुपर-8 में पहुंचेगी। इनमें से जो भी टीम आगे बढ़ती है वह अगले राउंड में उसी ग्रुप में पहुंचेगी जिसमें टीम इंडिया होगी। ऐसा क्यों होगा आगे समझते हैं।
भारत का रास्ता पहले से साफः भारतीय टीम नंबर-1 पर है। टीम पहले ही सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। कनाडा के खिलाफ मैच के नतीजे का भारत की संभावनाओं पर कोई असर नहीं होगा।
अमेरिका को चाहिए 1 पॉइंटः अगर अमेरिका की टीम आज आयरलैंड से जीतती है तो वह 6 पॉइंट्स के साथ आगे बढ़ जाएगी और पाकिस्तान का पत्ता साफ हो जाएगा। इस मैच में बारिश की 60% संभावना है। अगर मुकाबला रद्द होता है तो भी अमेरिका की टीम 5 पॉइंट्स के साथ सुपर-8 में पहुंच जाएगी।
पाकिस्तान के लिए दो शर्तेंः पाकिस्तान को आयरलैंड के खिलाफ हर हाल में जीत चाहिए। इसके अलावा उसे यह भी दुआ करनी होगी कि अमेरिका की टीम आयरलैंड के खिलाफ हार जाए।
कनाडा के रास्ते लगभग बंदः कनाडा के पास गणित के लिहाज से चांस है, लेकिन प्रैक्टिकली उसके रास्ते लगभग बंद हो चुके हैं। कनाडा को अपनी संभावनाओं को जिंदा रखने के लिए भारत के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करनी पड़ेगी।
आयरलैंड को दो बड़ी जीत की दरकारः आयरलैंड को सुपर-8 में पहुंचने के लिए अपने आखिरी दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे। इस स्थिति में आयरलैंड और अमेरिका के एक समान 4-4 पॉइंट्स होंगे और बेहतर नेट रन रेट वाली टीम आगे बढ़ेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन में होने वाला था बड़ा हादसा, आरपीएफ के जवान ने बचाई यात्री की जान

By User 6 / July 12, 2026 / 0 Comments
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...

घर के मंदिर में लगा रहे हैं घंटी, तो जानिए यह खास बात, कहीं आपसे भी ना हो जाए गलती

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। हिंदू धर्म में घर पर मंदिर की स्थापना को सबसे शुभ माना जाता है। भगवान को उठाने से लेकर उन तक अपनी बात पहुंचने तक लोग घंटी का उपयोग करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं घर के मंदिर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *