खेती-किसानी के नाम पर लाखों रुपये लोन लेकर गायब हुए एक दंपती की खबर ने क्षेत्र में हलचल मचा दी है। लोन रिकवरी के लिए पहुंचे बैंक कर्मचारियों को धमकियां और ताले का सामना करना पड़ा। दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुर, नानदमाली की तीन दर्जन से अधिक महिलाएं कलेक्टोरेट जनदर्शन में कलेक्टर सरगुजा से न्याय की गुहार लगाने पहुंची।
गांव के ही आनन्द गुप्ता, पसवन्ती गुप्ता और उनकी पुत्री ने समूह के माध्यम से खेती-किसानी के लिए महिलाओं के नाम पर निजी बैंकों से 30,000 से 60,000 रुपये तक का लोन निकलवाया। लोन की रकम हाथ लगने के बाद आनन्द गुप्ता ने महिलाओं से कहा कि वे इसे अपने पास रखेंगे ताकि यह खेती-किसानी के समय काम आए। इसके बाद गुप्ता परिवार घर में ताला लगाकर फरार हो गया।
महिलाओं ने कलेक्टर सरगुजा से शिकायत की कि बैंक के कर्मचारी उन पर लोन की राशि चुकाने के लिए दबाव बना रहे हैं। बैंक कर्मचारी धमकियां दे रहे हैं कि उन्हें अपनी किडनी या गुर्दा बेचना पड़ेगा। प्रभावित महिलाओं में निर्मला बखला, पूनम बखला, पुष्पा बखला, राम बाई, फेको, मनुल बखला, श्याम कुंवर, लवांगो, प्रियंका श्रीवास्तव, ललिता श्रीवास्तव, हीरामोती, खैरी, नोहारी, प्रभा, रामपति बखला और संत कुमारी शामिल हैं। महिलाओं ने बताया कि लोन की राशि निकालने के पहले किसी ने अंगूठा लगाया, तो किसी ने दस्तखत किया, लेकिन रकम उनके हाथ में नहीं आई।
पुष्पा बखला 30,000 रुपये, पूनम बखला 37,000 रुपये, सुमन विश्वकर्मा 35,000 रुपये, प्रियंका 38,000 रुपये, रामपति बखला 40,000 रुपये इसके अलावा अन्य महिलाओं के नाम पर भी 30,000 से 60,000 रुपये तक का लोन निकाला गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
March 3, 2026 /
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...