Google Analytics Meta Pixel बारनवापारा अभ्यारण्य को मिला नया स्वरूप - Ekhabri.com

बारनवापारा अभ्यारण्य को मिला नया स्वरूप

वन्यप्राणी रहवास उन्नयन कार्य: कैम्पा मद से 5920 हेक्टेयर रकबा में हुआ सघन लेन्टाना तथा यूपोटोरियम उन्मूलन का कार्य
राजधानी से 100 किमी की दूरी पर स्थित अभ्यारण्य में बहुतायत संख्या में हैं वन्यप्राणी
रायपुर। वन्यप्राणियों के रहवास तथा चारागाह के लिए अच्छी सुविधा विकसितछत्तीसगढ़ का सबसे उत्कृष्ट तथा आकर्षक अभ्यारण्य बारनवापारा का नया स्वरूप में कायाकल्प हुआ है। यह कायाकल्प वन्यप्राणी रहवास उन्नयन कार्य के अंतर्गत कैम्पा (छत्तीसगढ़ प्रतिकरात्मक वनरोपण निधि प्रबंधन और योजना प्राधिकरण) के वार्षिक कार्ययोजना 2021-22 में स्वीकृत राशि से किया गया है। इसके तहत 5 हजार 920 हेक्टेयर रकबा में सघन लेन्टाना उन्मूलन तथा यूपोटोरियम उन्मूलन का कार्य हुआ है। जिसमें से बारनवापारा अभ्यारण्य के 19 कक्षों में कुल 950 हेक्टेयर रकबा में लेन्टाना उन्मूलन का कार्य और 32 कक्षों में कुल 4 हजार 970 हेक्टेयर रकबा में यूपोटोरियम उन्मूलन का कार्य शामिल है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में अभ्यारण्य को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए निरंतर कार्य हो रहे हैं।
वन्यप्राणियों के रहवास तथा चारागाह के लिए अच्छी सुविधा विकसित
राजधानी रायपुर से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर बलौदाबाजार वनमंडल अंतर्गत स्थित बारनवापारा अभ्यारण्य में हुए वन्यप्राणी रहवास उन्नयन कार्य से वहां मृदा में नमी होने के कारण घास प्रजाति शीघ्रता से बढ़ने लगी हैं। साथ ही इससे अभ्यारण्य में वन्यप्राणियों को अब घास चरने के लिए अच्छी सुविधा उपलब्ध हो गई है। जिससे वे लेन्टाना तथा यूपोटोरियम के उन्मूलन कार्य के बाद स्वच्छंद विचरण भी करने लगे हैं। इससे पर्यटकों को वन्यप्राणियों की सहजता से दृष्टता हुई है और वन्यप्राणी भी स्वस्थ व तन्दुरूस्त दिखाई देने लगे हैं। अभ्यारण्य में वन्यप्राणी रहवास उन्मूलन कार्य के उपरांत घास पुनुरोत्पादन में स्पष्ट अंतर देखा जा सकता है।
बारनवापारा अभ्यारण्य को मिला नया स्वरूप
बारनवापारा अभ्यारण्य का कुल क्षेत्रफल 244.86 वर्ग किमी है जिसमें मुख्यत: मिश्रित वन, साल वन व पूर्व के सागौन वृक्षारोपण है। बारनवापारा में मुख्य रूप से कर्रा, भिर्रा, सेन्हा, मिश्रित वनों में पाये जाते हैं। सागौन वृक्षारोपण क्षेत्र में प्राकृतिक रूप से उगे सागौन है तथा साल वन क्षेत्र कम रकबे में है। उक्त छत्रक प्रजाति के अतिरिक्त शाकिय प्रजाति जैसे यूपोटोरियम, लेन्टाना, चरोठा आदि प्रमुख खरपतवार हैं, जिनके कारण बारनवापारा अभ्यारण्य क्षेत्र में पाये जाने वाले शाकाहारी वन्यप्राणियों को घास आदि नहीं मिलती, वन्यप्राणियों को आवागमन में भी दिक्कत होती है तथा मॉसभक्षी प्राणियों से भी बचाव कठिन हो जाता है। प्रधान एवं मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) पी.व्ही. नरसिंगराव ने बताया कि इसे दृष्टिगत रखते हुए अभ्यारण्य में वन्यप्राणी रहवास उन्नयन कार्य के तहत सघन लेन्टाना एवं यूपोटोरियम के उन्मूलन का कार्य किया गया है, जिससे बारनवापारा अभ्यारण्य में अब वन्यप्राणियों को वर्षभर हरी खाद्य घास उनके भोजन व चारा के रूप में उपलब्ध हो सके। गौरतलब है कि बारनवापारा अभ्यारण्य में तेन्दुए, गौर, भालू, साम्भर, चीतल, नीलगाय, कोटरी, चौसिंघा, जंगली सुअर, जंगली कुत्ता, धारीदार लकड़बग्घा, लोमड़ी, भेड़िया एवं मूषक मृग जैसे वन्यप्राणी बहुतायत में मिलता है एवं आसानी से दिखते भी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

भारतमाला परियोजना के दो राष्ट्रीय राजमार्ग मार्च 2027 तक होंगे पूरे, समीक्षा बैठक में निर्देश

By User 6 / June 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 जून 2026।छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने अधिकारियों और ठेकेदारों की समीक्षा बैठक लेकर स्पष्ट किया...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

राजधानी में गर्मी, मानसून हुआ सुस्त जानिए आने वाले दिनों का मौसम

By User 6 / June 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोग अब भी गर्मी से परेशान है। कुछ जिलों में आशिक बारिश के साथ उमस बढ़ी है। वहीं राजधानी रायपुर में अब भी सूरज की तपिश लोगों को परेशान कर रही है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों...

राज्य में जल्दी होगी झमाझम बारिश, जानिए क्या है मौसम विभाग का अनुमान

By User 6 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...

रायपुर: केटीयूजेएम एलुमनी एसोसिएशन की पहली वार्षिक आम सभा संपन्न

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती की सौजन्य मुलाकात

By Reporter 5 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

छत्तीसगढ़ में अवैध खनन पर सख्ती, बढ़ा जुर्माना और कार्रवाई तेज

By User 6 / June 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 जून 2026।छत्तीसगढ़ में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अब पहले से कहीं अधिक कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार ने गौण खनिज नियमों में व्यापक संशोधन करते हुए सख्त प्रावधान लागू किए हैं। मंत्रिपरिषद की...

रूफटॉप सोलर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अतिरिक्त बिजली पर मिलेगा क्रेडिट

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 जून 2026। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब उपभोक्ताओं द्वारा ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त (सरप्लस) सोलर बिजली को...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *