छत्तीसगढ़ में आज कोरोना ने तोड़ा इस साल का रिकॉर्ड
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना अब बेकाबू होता जा रहा है। प्रदेश में आज तो कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1200 से ज्यादा हो गया है। प्रदेश में आज 1273 नये मरीज मिले हैं। डराने वाली बात ये है कि प्रदेश में आज 10 लोगों की मौत भी हुई है। प्रदेश में अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 3.23 लाख से ज्यादा हो गयी है। वहीं 3.11 लाख से ज्यादा मरीज अब तक स्वस्थ्य हुए हैं। रायपुर में आंकड़ा आज इस साल का सबसे ज्यादा मिला है। रायपुर में आज 426 नये केस मिले हैं, वहीं दुर्ग में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 391 आज मिला है। राजनांदगांव में 71 नये मरीज मिले हैं। बिलासपुर में आज 50, सरगुजा में 49, जशपुर में 25, बेमेतरा में 29, महासमुंद में 25, बलौदाबाजार में 20, रायगढ़ में 23, कोरबा में 16, कोरिया में 26, सूरजपुर में 17, बालोद में 14, धमतरी में 18, जांजगीर में 11 और मुंगेली में 12 नये मरीज मिले हैं। रायपुर में आज 5 लोगों की मौत हुई है, जबकि दुर्ग में 4 लोगों ने दम तोड़ा है। एक मौत सरगुजा में हुई है। रायपुर के डीडी नगर में आज दो मौत हुई है, वहीं कोटा और राजातलाब के साथ-साथ एक मौत धनेली में हुई है।
कोरोना वैक्सीन लगाने के कुछ देर बाद पखाजूर में एक की मौत
पखांजूर। वैक्सीन लेने के बाद प्रदेश में 48 घंटे के भीतर 2 लोगों की मौत हुई है। कल महासमुंद में एक मौत हुई थी, आज एक मौत पखांजूर में हुई है। मृतक का नाम धनीराम है, जो दुर्गकोंदल के हमतवाही गांव के रहने वाले थे। जानकारी के बाद कोरोना का वैक्सीन लेने के बाद ही अचानक से धनीराम की तबीयत बिगड़ गयी, जिसके बाद उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गकोंदल लेकर जाया गया, जहां उनकी मौत हो गयी। स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया जायेगा, इसके बाद ही मौत की असल वजह सामने आ पायेगी। इससे पहले महासमुंद के पिथौरा स्थित सावित्रीपुर की है, जहां 58 साल के बुजुर्ग ने गुरुवार की शाम को कोरोना वैक्सीन लगायी थी। वैक्सीन लगान के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। तड़के चार बजे बुजुर्ग की तबीयत ज्यादा ही खराब हो गयी।परिजनों के बुजुर्ग के शरीर में तेज दर्द था और पसीना भी आ रहा था, जिसके बाद उन्हें तत्काल पिथौरा के शासकीय अस्पताल में ले जाया गया, जहां से बसना रेफर कर दिया गया, डाक्टरों ने वहां बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि बुजुर्ग की मौत वैक्सीनेशन के बाद हुई है। उनका कहना है कि पहले से बुजुर्ग को कोई बीमारी नहीं थी। सुबह ही अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By Reporter 5 /
March 19, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...
By User 6 /
March 19, 2026 /
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...
By User 6 /
March 24, 2026 /
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...