Google Analytics Meta Pixel सावधान, 55 से अधिक उम्र वालों अगर हुए संक्रमित तो जाना होगा अस्पताल - Ekhabri.com

सावधान, 55 से अधिक उम्र वालों अगर हुए संक्रमित तो जाना होगा अस्पताल

रायपुर। बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच जिला प्रशासन ने आज बड़ा निर्णय लिया है। अब रायपुर क्षेत्र में 55 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों की कोरोना पाॅजिटिव रिपोर्ट आने पर उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किया जायेगा। इसके साथ ही शादी में भी अगर 50 से अधिक संख्या में लोग मिले तो उस स्थान को सील कर दिया जाएगा।

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ एस भारतीदासन ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रास के सभाकक्ष में कोविड 19 के नियंत्रण हेतु बनाए गए नोडल अधिकारियों, जोन आयुक्तों, इंसीडेंट कमांडरों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि टेस्टिंग सेंटर में 55 से अधिक आयु वर्ग के लोगों का टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आए तो उनके लिए एंबुलेंस की व्यवस्था कर उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाएं एवं एडमिट करें जिससे उनका तत्काल, प्रभावी इलाज हो सके।

कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि धारा 144 के तहत लगाये गये प्रतिबंध की सीमा शाम 6 बजे तक दुकानें बंद हो जानी चाहिए। यदि शाम 6 बजे के बाद कहीं भीड़ में लोग दिखें तो उनका आवश्यक रूप से कोरोना टेस्ट करें तथा पॉजिटिव आने की स्थिति में उनका इलाज भी सुनिश्चित कराएं। कलेक्टर ने एक्टिव सर्विलांस के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाने भी निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि कंटेनमेंट जोन का सर्विलांस सुबह 7 से सुबह 10 बजे तक किया जा सकता है। कलेक्टर ने कहा यदिआइसोलेशन में रहने वाले मरीज अगर बाहर घूमते पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ पुलिस में एफ आई आर दर्ज कराएं।

भीड़ की स्थिति में संस्थान को सील किया जायेगा

Read Also  बदलेगा बलरामपुर-रामानुजगंज, जिले में 247 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण

अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी एन आर साहू ने कहा कि जिला में धारा 144 लागू है। इसके आदेश के तहत विवाह और दशगात्र जैसे कार्यक्रमों में 50 से अधिक व्यक्ति की उपस्थिति पर रोक लगाई गयी है। उन्होंने सभी होटल, रेस्टोरेंट और मैरिज हाॅल के संचालकों से कहा कि कोरोना संक्रमण के रोकथाम, नियंत्रण और बचाव के लिए सभी के लिए अनिवार्य है कि वे कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। मैरिज पैलेस में 50 से अधिक व्यक्ति के साथ-साथ डी.जे. या ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग न किया जाए। संचालकगणों को निर्देंशित किया गया कि उनके संस्थान में अनावश्यक भीड़ न लगाई जाए। ज्यादा भीड़ की स्थिति में संस्थान को सील किया जायेगा। कार्यक्रम के लिए नियमानुसार लिखित में अनुमति प्राप्त करना होगा।बैठक में अपर कलेक्टर गोपाल वर्मा, ए.एस.पी. लखन पटले, एस.डी.एम. प्रणव सिंग, तहसीलदार अमित बेग सहित होटल, रेस्टोरेंट और मैरिज हाॅल के संचालकगण उपस्थित थे।

शहरी क्षेत्र में ड्यूटी पर होंगे पटवारी

कलेक्टर ने जोन वार रैपिड रिस्पांस टीम के लिए नगर निगम आयुक्त से चर्चा करते हुए कहा कि रिस्पांस टीम में शहरी क्षेत्र के पटवारियों की भी ड्यूटी लगाई जा सकती है। कलेक्टर ने नया कोविड केयर सेंटर बनाने की तैयारी के संबंध में भी मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य पदाधिकारी से जानकारी ली।

इस अवसर पर रायपुर नगर निगम कमिश्नर सौरभ कुमार, सहायक कलेक्टर अभिषेक सिंह, एडीएम एन आर साहू, अपर कलेक्टर बीसी साहू एवं पदमिनी भोई, सभी नोडल अधिकारी, इंसीडेंट कमांडर, जोन कमिश्नर, पुलिस , स्वास्थ्य विभाग तथा नगरीय निकाय एवं संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

भण्डारपुरी धाम में मुख्यमंत्री साय की बड़ी घोषणाएं, 29 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

By Reporter 5 / October 22, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आरंग विकासखंड स्थित भण्डारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेले में शामिल होकर क्षेत्र को विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने लगभग 29 करोड़ रुपये की लागत...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...

छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक को नोटिस, 3 हजार वाहनों का पंजीयन लंबित

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...

छत्तीसगढ़ में रबी फसलों का रकबा बढ़ाने पर जोर, फसल विविधीकरण की बनेगी कार्ययोजना

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में गुरुवार को अंबिकापुर में कृषि...

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाएगी सरकार की ‘अथ उद्यम’ पहल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...

सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में ‘छत्तीसगढ़ हॉकी लीग’ की शुरुआत आज से, दर्शकों के लिए फ्री एंट्री

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी के महाकुंभ का आज 21 अक्टूबर से धमाकेदार आगाज होने जा रहा है। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में 'छत्तीसगढ़ हॉकी लीग' का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव...