Google Analytics Meta Pixel विष्णु देव साय के नेतृत्व में आत्मनिर्भर बन रहीं छत्तीसगढ़ की महिलाएं - Ekhabri.com

विष्णु देव साय के नेतृत्व में आत्मनिर्भर बन रहीं छत्तीसगढ़ की महिलाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण अब केवल सरकारी योजनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक और आर्थिक बदलाव का व्यापक अभियान बन चुका है। महिलाओं की आर्थिक भागीदारी, सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए कई महत्वपूर्ण पहल शुरू की हैं।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में संचालित योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ परिवार और समाज में उनकी निर्णायक भूमिका को मजबूत करना है।

 

# महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल

 

महिला सशक्तिकरण की दिशा में महतारी वंदन योजना राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं में शामिल है। योजना के तहत प्रदेश की 66 लाख से अधिक पात्र महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की जा रही है। अब तक 30 किस्तों के माध्यम से 19,444 करोड़ रुपये से अधिक की राशि महिलाओं को दी जा चुकी है। वर्ष 2026-27 के बजट में इस योजना के लिए 8,200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

 

# बेटियों के भविष्य के लिए रानी दुर्गावती योजना

 

बेटियों के आर्थिक भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार रानी दुर्गावती योजना शुरू कर रही है। इसके तहत बालिका के 18 वर्ष की आयु पूरी करने पर 1.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है। योजना के लिए बजट में 15 करोड़ रुपये रखे गए हैं।

 

इसके अलावा प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के लिए 120 करोड़ रुपये और मिशन वात्सल्य के लिए 80 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

 

# पोषण और आंगनबाड़ी सेवाओं पर बड़ा फोकस

 

महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण को मजबूत करने के लिए वर्ष 2026-27 के बजट में आंगनबाड़ी संचालन के लिए 800 करोड़ रुपये, पूरक पोषण आहार के लिए 650 करोड़ रुपये और कुपोषण मुक्ति एवं पोषण योजनाओं के लिए 235 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

Read Also  घर में घुसकर नाबालिग के साथ छेड़छाड़; बच्चे को पैसे देकर पता लगाने भेजा था

 

शहरी क्षेत्रों में 250 और ग्रामीण क्षेत्रों में अभिसरण के माध्यम से 500 नए आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के लिए 42 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

 

# महतारी सदन से महिलाओं को प्रशिक्षण और आजीविका

 

महिलाओं के लिए सुरक्षित और उपयोगी सामुदायिक स्थान विकसित करने के उद्देश्य से प्रदेश में महतारी सदन स्थापित किए जा रहे हैं। अब तक 368 महतारी सदनों को स्वीकृति मिल चुकी है, जिनमें 137 का निर्माण पूरा हो चुका है। वर्ष 2026-27 में 250 नए महतारी सदनों के निर्माण के लिए 75 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

 

इन केंद्रों के माध्यम से महिलाओं को प्रशिक्षण, आजीविका के अवसर और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है।

 

# 33 जिलों में 34 सखी वन-स्टॉप सेंटर

 

महिला सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्रदेश के सभी 33 जिलों में 34 सखी वन-स्टॉप सेंटर संचालित हैं। संकटग्रस्त महिलाओं को यहां कानूनी सहायता, चिकित्सा सुविधा, मनोवैज्ञानिक परामर्श और अस्थायी आश्रय जैसी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।

 

महिला हेल्पलाइन 181 और आपातकालीन सेवा 112 के समन्वय से त्वरित सहायता व्यवस्था भी संचालित है। छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बना है, जिसने सखी वन-स्टॉप सेंटरों के संचालन के लिए डिजिटल एसओपी लागू की है।

 

# स्वयं सहायता समूहों से बढ़ रही ग्रामीण महिलाओं की आय

 

महिलाओं को स्वरोजगार और बाजार से जोड़ने के लिए स्वयं सहायता समूहों को उत्पादन और विपणन से जोड़ा जा रहा है। राज्य सरकार 200 करोड़ रुपये की लागत से **यूनिटी मॉल** का निर्माण कर रही है, जहां महिला समूहों के उत्पादों को राष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

 

बिहान मिशन के तहत प्रदेश में 2.92 लाख से अधिक महिला स्वयं सहायता समूह गठित हो चुके हैं, जिनसे 31.65 लाख से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं। वहीं प्रधानमंत्री के तीन करोड़ लखपति दीदी के लक्ष्य में छत्तीसगढ़ ने उल्लेखनीय प्रगति करते हुए 10 लाख 43 हजार से अधिक लखपति दीदी तैयार की हैं।

Read Also  छत्तीसगढ़ में उपभोक्ताओं को मिलेगी जल्द ई-सुनवाई की सुविधा

 

रेडी-टू-ईट निर्माण, कृषि आधारित उद्यम, पशुपालन, खाद्य प्रसंस्करण और हस्तशिल्प जैसी गतिविधियां ग्रामीण महिलाओं की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

 

# महिला श्रमिकों के लिए सहायता योजनाएं

 

महिला निर्माण श्रमिकों की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा के लिए भी कई योजनाएं संचालित हैं। मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत पात्र बेटियों को 20 हजार रुपये, मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना के तहत 7,900 रुपये और दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना के तहत अनुदान दिया जा रहा है।

 

मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत पात्र गर्भवती महिला श्रमिकों को 20 हजार रुपये की सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

 

# कन्या विवाह और महिला ऋण योजनाओं से बढ़ रहा आत्मविश्वास

 

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत अब तक 24 हजार से अधिक बालिकाओं का सामूहिक विवाह कराया जा चुका है। प्रत्येक जोड़े के विवाह के लिए राज्य सरकार 50 हजार रुपये की सहायता उपलब्ध करा रही है।

 

महिला समृद्धि योजना के अंतर्गत 42,878 महिला समूहों को 129.46 करोड़ रुपये का रियायती ऋण दिया गया है। वहीं महतारी शक्ति ऋण योजना के माध्यम से महिलाओं को बिना जमानत 25 हजार रुपये तक का ऋण स्वरोजगार के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है।

 

# शिक्षा, उज्ज्वला और मासिक स्वच्छता पर भी जोर

 

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से प्रदेश में 38 लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। सुशिक्षा योजना के तहत 2 लाख 18 हजार 139 छात्राओं को प्रतिमाह 500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है।

 

शुचिता योजना के तहत 2 हजार विद्यालयों में सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें स्थापित की गई हैं। इससे किशोरियों को मासिक स्वच्छता संबंधी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने में मदद मिल रही है।

Read Also  CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

 

# छत्तीसगढ़ी उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

 

महिला समूहों के उत्पाद अब स्थानीय बाजार से आगे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बना रहे हैं। आदिवासी महिलाओं द्वारा संचालित जशप्योर ब्रांड “वोकल फॉर लोकल” अभियान का उदाहरण बनकर उभरा है।

 

इसके अलावा सखी साड़ी और मिलेट कैफे जैसी पहलें स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के साथ महिलाओं की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

 

# योजनाओं से आगे बढ़कर सामाजिक बदलाव की ओर

 

छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण अब आर्थिक सहायता देने तक सीमित नहीं है। सुरक्षा, पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, स्वरोजगार और सामाजिक सम्मान को एक साथ जोड़कर महिलाओं के लिए अवसरों का व्यापक तंत्र तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

महिला स्वयं सहायता समूहों से लेकर लखपति दीदी, महतारी वंदन योजना से लेकर महतारी सदन और सखी वन-स्टॉप सेंटर तक, सरकार की विभिन्न पहलें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही हैं।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार का फोकस महिलाओं को केवल योजनाओं का लाभार्थी बनाने के बजाय उन्हें आर्थिक गतिविधियों, उद्यमिता और सामाजिक नेतृत्व से जोड़ने पर है। महिला सशक्तिकरण की यह बदलती तस्वीर छत्तीसगढ़ में “सुशासन से समृद्धि” की दिशा में आगे बढ़ते विकास मॉडल का महत्वपूर्ण हिस्सा बन रही है।

 

 

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

मुल्ले में सेंड फिल्टर से जल संरक्षण की नई मिसाल, ग्रामीणों को रोजगार

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन कारोबार का नया कनेक्ट

By User 6 / September 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की गूंज

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *