- जहीर इकबाल की फैमिली संग चिल करती नजर आईं सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की खबरें जोर पकड़ रही हैं। चर्चा है कि यह कपल 23 जून को शादी के बंधन में बंधने वाला है। हाल ही में, सोनाक्षी-जहीर की शादी का ऑडियो कार्ड वायरल हुआ था। रैपर-सिंगर हनी सिंह ने भी एक पोस्ट कर कपल की शादी की पुष्टि की थी। हालांकि, सोनाक्षी और जहीर ने अभी तक अपनी शादी को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इसी बीच, सोनाक्षी सिन्हा ने संडे का दिन अपने होने वाले ससुरालवालों के साथ बिताया।
जहीर इकबाल के साथ शादी से पहले, सोनाक्षी सिन्हा अपने होने वाले ससुर, सास और ननद के साथ बॉन्डिंग करती नजर आईं। जहीर की बहन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें सोनाक्षी अपने होने वाले ससुर इकबाल रत्नासी के पास खड़ी मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। वहीं, जहीर अपनी मां और बहन सनम रतनसी के बीच खड़े नजर आ रहे हैं।
सनम एक सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट हैं और उन्होंने हाल ही में हीरामंडी के ज्यादातर स्टार्स को स्टाइल किया था, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा भी शामिल हैं। सनम ने फैमिली तस्वीर को हार्ट इमोजी के साथ शेयर किया है। बता दें कि जहीर के पिता इकबाल एक जौहरी और बिजनेसमैन हैं। यह परिवार सलमान खान का करीबी है। जहीर की मां एक हाउसवाइफ हैं और उनके एक छोटे भाई भी हैं जो कंप्यूटर इंजीनियर हैं।
पिछले हफ्ते, सोनाक्षी की शादी का ऑडियो इनवाइट ऑनलाइन लीक हो गया था। शादी के इनवाइट में एक ऑडियो क्यूआर कोड भी शामिल है जिसमें सोनाक्षी और जहीर का एक प्यारा मैसेज है। नोट की शुरुआत में सोनाक्षी ने इनवाइट किए गए गेस्ट के लिए लिखा, “हमारे सभी बेहतरीन, टेक्नो-सेवी और जासूस दोस्तों और परिवार को, जो इस पेज पर आने में कामयाब रहे, हाय” जहीर ने आगे कहा, “पिछले सात सालों से हम साथ हैं, सारी खुशी, प्यार, हंसी और कई रोमांच ने हमें इस पल तक पहुंचाया है।”
इस इंटीमेट वेडिंग फंक्शन में यो यो हनी सिंह सहित सोनाक्षी और जहीर के परिवार के सदस्यों और दोस्तों के शामिल होने की उम्मीद है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 8, 2026 /
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
By User 6 /
April 8, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
April 7, 2026 /
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...
By Reporter 5 /
April 8, 2026 /
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...