रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पेश किए गए बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ का भत्ता बढ़ा दिया है इसकी खुशी भी देखने को मिली है। मानदेय भत्ते में 6 हजार 500 रुपये से बढाकर 10 हजार रुपये एवं आंगनबाड़ी सहायिकाओं मानदेय का 3 हजार 550 रुपये से बढ़ाकर 5 हजार रुपये किये जाने पर आंगनबाड़ी में कार्यरत महिलाओं ने जश्न मनाया। उन्होंने गुलाल खेलकर खुशियां मनायी गयी। इस दौरान समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की ओर से उन्होंने भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त की है।










