Google Analytics Meta Pixel गड्ढों से सावधान.... कांकेर नज़दीक है - Ekhabri.com

गड्ढों से सावधान…. कांकेर नज़दीक है

कांकेर। नेशनल हाईवे क्रमांक 30 जो कांकेर शहर के बीच से गुजऱता है, अपने बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढों के कारण बदनाम है। इन गड्ढों से न केवल कांकेर की जनता बल्कि कांकेर से होकर गुजऱने वाले वाहनों के चालक भी बहुत परेशान हैं। इनमें से कई वाहनों को प्रतिदिन कांकेर से होकर आना जाना पड़ता है और इस बात का पूरी तरह खय़ाल रखना पड़ता है कि कांकेर नज़दीक है, गड्ढों से सावधान,,, फिर भी अगर थोड़ी सी भी गफ़लत हुई ,तो चलाने वाले और बैठने वाले तो धक्के खाते ही हैं रास्ता चलने वाले राहगीरों पर भी एक्सीडेंट का डर मंडराता रहता है। इन भुक्तभोगी लोगों ने इस संबंध में कई चुटकुले भी प्रचलित कर दिए हैं, जिनमें प्रमुख यह है कि चंद्रमा का धरातल और कांकेर की मेन रोड में 99 प्रतिशत समानताएं हैं। अनेक लोगों का यह भी कहना है कि ऐसा मत बोलिए कि कांकेर के नेशनल हाईवे में गड्ढे हैं। दरअसल गड्ढों के बीच में कहीं-कहीं नेशनल हाईवे भी है। यह हालत वर्षों से चला आ रहा है, न तो राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग कुछ ध्यान देता है और ना प्रशासन । ये कम से कम इतना तो कर सकते हैं कि बड़े गड्ढों के आगे सावधान का बोर्ड ही लगा दें लेकिन शायद ऐसा सोचते होंगे कि ऐसा निर्णय लेने पर न जाने कितने दर्जन बोर्ड बनवाने पड़ जाएं? बरसात में लगभग प्रतिदिन इन गड्ढों की वजह से अक्सर दुपहिया वाहन और उनके चालक नेशनल हाईवे में चारों खाने चित्त नजऱ आते हैं । कुछ को तो अस्पताल भी पहुंचाना पड़ जाता है लेकिन फिर भी प्रशासन को तरस नहीं आता। तरस आया तो मात्र एक समाजसेवी संस्था जन सहयोग के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी को, जिन्होंने अपने साथियों सहित श्रमदान करते हुए दूध नदी के पुल से जिला जेल के सामने तक कुछ गड्ढों को सीमेंट कांक्रीट से सुधार दिया है लेकिन वहां से लेकर कांकेर की सीमा सिंगार भाट दंतेश्वरी पेट्रोल पंप तक अब भी बड़े-बड़े गड्ढे हैं। कम से कम प्रशासन को समाज सेवी संस्था से प्रेरणा लेकर कुछ तो करना चाहिए । लगता है प्रशासन इस फिराक में है कि बचा हुआ नेशनल हाईवे भी समाजसेवी संस्था ही ठीक कर दे तो प्रशासन का सिरदर्द दूर हो जाए और ऐसी 4 या 5 संस्थाएं भी काम करने लगें तो फिर फोकट में सारे कांकेर का ही कल्याण हो जाए और सारी प्रशंसा नेशनल हाईवे डिपार्टमेंट तथा स्थानीय प्रशासन को मिल जाए । यह भी हो सकता है कि इन विभागों को छोटे मोटे एक्सीडेंट्स की तो फिक्र ही नहीं, वह किसी बड़ी दुर्घटना का इंतज़ार कर रहे हों ?

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की गूंज

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...

मुल्ले में सेंड फिल्टर से जल संरक्षण की नई मिसाल, ग्रामीणों को रोजगार

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, स्कूल रहेंगे बंद

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन कारोबार का नया कनेक्ट

By User 6 / September 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...