भारत की स्वदेशी वैक्सीन ‘कोवैक्सिन’ को WHO की जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। कोवैक्सिन का उत्पादन करने वाली भारत बायोटेक ने 19 जून को WHO को (एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट) EOI भेजा था। WHO ने इसे स्वीकार कर लिया है। अब 23 जून को भारत बायोटेक और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की प्री-सबमिशन मीटिंग होनी है।
कोवैक्सिन को आईसीएमआर और भारत बायोटेक ने मिलकर विकसित किया है। WHO की सूची में कोवैक्सिन के शामिल होने का रास्ता साफ हो गया है। कोवैक्सिन फिलहाल WHO की सूची में शामिल नहीं है, जिसके चलते इस वैक्सीन को लगवाने वाले लोग कुछ देशों की यात्रा नहीं कर पा रहे हैं। अब इस प्रक्रिया के साफ हो जाने से विदेशों की यात्रा करने वालों के लिए भी राहत की खबर है। भारत में इस वक्त दो वैक्सीन लगाई जा रही हैं, जिनमें से एक स्वदेशी कोवैक्सिन और दूसरी कोविशील्ड है।
भारत बायोटेक ने हाल ही में कहा था कि उसके द्वारा विकसित स्वदेशी कोविड-19 वैक्सीन कोवैक्सिन के साइंटिफिक स्टैंडर्ड और कमिटमेंट पारदर्शी हैं, अबतक कंपनी टीके की सुरक्षा और प्रभाव को लेकर नौ रिसर्च पेपर प्रकाशित कर चुकी है। भारत बायोटेक की को-फाउंडर और जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर सुचित्रा इला ने ट्वीट करते हुए कहा था कि, ‘‘कोवैक्सिन के साइंटिफिक स्टैंडर्ड और कमिटमेंट पारदर्शी है। अकादमिक जर्नल, प्रमुख समीक्षकों, एनआईवी-आईसीएमआर-बी बी अनुसंधानकर्ताओं और वैज्ञानिकों ने नौ स्टडी और आंकड़े प्रकाशित किए हैं।’’
भारत बायोटेक ने बयान में कहा था कि भारत के रेगुलेटर्स ने कोवैक्सिन वैक्सीन के पहले और दूसरे चरण में हुए ट्रायल के संपूर्ण आंकड़ों और तीसरे चरण के आंशिक आंकड़ों की समीक्षा गहनता से की है। बयान में कहा गया, ‘‘ समयबद्ध श्रेष्ठ समीक्षा के लिए कंपनी पहले ही कोवैक्सिन की सुरक्षा और प्रभाव को लेकर 12 महीने में नौ अनुसंधान अध्ययन वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित पांच श्रेष्ठ समीक्षा जर्नल में प्रकाशित करा चुकी है।’’ कंपनी ने कहा कि कोवैक्सिन एकमात्र पूरी तरह से निष्क्रिय कोरोना वायरस आधारित वैक्सीन है जिसने भारत में इंसानों पर हुए ट्रायल के आंकड़े प्रकाशित किए हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...