Google Analytics Meta Pixel मुश्किल की घड़ी में कई देशों ने भारत की मदद को बढ़ाया हाथ - Ekhabri.com

मुश्किल की घड़ी में कई देशों ने भारत की मदद को बढ़ाया हाथ

भारत में कोरोना संक्रमितों की बढती संख्‍या के कारण अस्पतालों में ऑक्सीजन की भारी कमी बनी हुई है। ऑक्सीजन की कमी के कारण कई लोगों की जान खतरे में बनी हुई है। मुश्किल की इस घड़ी में भारत को दुनिया के कई देशों ने मदद के लिए हाथ बढाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में न्यूयॉर्क से 5 टन (5 हजार किलो) ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स की पहली खेप दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं।

न्यूयॉर्क से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर A102 से लाया जा रहा है। यह सोमवार दोपहर तक दिल्ली में लैंड कर सकता है। इसके अलावा सैन फ्रांसिस्को से एक फ्लाइट ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स के साथ भारत रवाना होगी। वहीं अमेरिका से फ्लाइट नेवार्क से रवाना होगी जो 27 अप्रैल को दिल्ली पहुंचेगी।

अमेरिका ने कहा कि वह उन स्रोतों की पहचान कर रहा है, जिससे वैक्सीन के लिए कच्चे माल को तुरंत भेजा जा सके। यह बात अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) जैक सलिवन ने भारतीय NSA अजित डोभाल से कही हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि जिस तरह भारत ने मुसीबत के समय उनके देश की मदद की थी,  वैसे ही अब जरूरत के समय अमेरिका भी भारत की मदद करने को प्रतिबद्ध है।

जैक सलिवन ने ट्वीट कर कहा कि भारत में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को लेकर उनकी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजित डोभाल से बात हुई। हम इस बात पर सहमत हुए हैं कि आगामी दिनों में हम ज्यादा बातचीत करेंगे। अमेरिका मुश्किल घड़ी में भारत के लोगों के साथ खड़ा है और हम ज्यादा से ज्यादा सप्लाई और संसाधन तैनात कर रहे हैं। इससे पहले अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने भी भारत की मदद का पूरा भरोसा जताया था। उन्होंने कहा था कि उनका देश कोविड-19 के भयावह प्रकोप के बीच भारत को और उसके स्वास्थ्य नायकों को तेजी से अतिरिक्त मदद देगा।

Read Also  अमेरिकी स्पीकर के दौरे से भड़के चीन ने ताइवान पर लगाए कई प्रतिबंध

इसके अलावा जर्मनी और यूरोपीय संघ ने भी मुश्किल घड़ी में साथ खड़े होने की बात कही है। जर्मनी ने कहा कि वह कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी के मद्देनजर भारत को इस स्थिति से निपटने में मदद के लिए आपातकालीन सहायता भेजने पर विचार कर रहा है। इस बीच यूरोपीय संघ (EU) ने भी कहा है कि वह मदद के लिए तेजी से संसाधन जुटा रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच में आए अहम खुलासे आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...

श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...

ekhabri धर्म दर्शन: दान-पुण्य और पूजा से जीवन में बढ़ती है शांति, सकारात्मकता और संतुलन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...

नवा रायपुर में आज से शुरू चिंतन शिविर 3.0, विकास और सुशासन पर मंथन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ आज से आईआईएम नवा रायपुर अटल नगर में प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित इस महत्वपूर्ण शिविर में शासन की कार्यप्रणाली,...

नकटी अतिक्रमण हटाने पर बेघर हुए परिवार को मिलेगा नया आशियाना, 65 परिवार के लिए प्रकिया शुरू

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के ग्राम नकटी की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने बेघर हुए लोगों को आशियाना देने का फैसला किया है। इसके लिए शासन -प्रशासन ने अतिक्रमण प्रभावित 65 परिवारों को नया...