दुर्ग । कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा आज भिलाई-चरौदा निगम में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन एवं साफ-सफाई की व्यवस्था की स्थिति की मानिटरिंग करने पहुंचे। उन्होंने बाजार में एवं मार्गों के किनारे व्यवसाय कर रहे छोटे व्यापारियों को सुविधा देने वेंडिंग जोन बनाने के निर्देश आयुक्त कीर्तिमान राठौर को दिये। कलेक्टर ने कहा कि वेंडिंग जोन बनाने से इन व्यवसायियों को तो सुविधा मिलेगी। बेहद व्यस्त भिलाई-3 की सड़कों पर ट्रैफिक भी व्यवस्थित हो सकेगा। उन्होंने इसके लिए शीघ्र भूमि चिन्हांकन के निर्देश आयुक्त को दिये।
पार्किंग की व्यवस्था हो पुख्ता- कलेक्टर ने कहा कि बाजार के लिए पार्किंग का इशू भी महत्वपूर्ण होता है। पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था न होने से बाजार अस्त-व्यस्त हो जाता है और ट्रैफिक का दबाव काफी बढ़ जाता है अतएव पार्किंग हेतु उपयुक्त और पर्याप्त जगह भी चिन्हांकित कर लें।
लैंडस्केपिंग और पौधरोपण होगा- कलेक्टर ने जीई रोड के डिवाइडर पर पौधरोपण के निर्देश दिये तथा मार्ग के किनारे लैंडस्केपिंग के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि डिवाइडर पर पौधे लगाने के साथ ही उन्हें सहेजने का कार्य भी प्राथमिकता से करना होगा। इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर लें। कलेक्टर ने कहा कि पौधरोपण हो जाने से सड़क की खूबसूरती में काफी निखार आ जाएगा। इसके साथ ही लैंडस्केपिंग भी होने से पूरा रास्ता खूबसूरत हो जाएगा। कलेक्टर ने पदुम नगर मार्ग के दोनों किनारों पर भी पौधरोपण के निर्देश निगम अधिकारियों को दिये।
सामान बाहर रखा तो लगेगा जुर्माना- कलेक्टर ने कहा कि निगम अधिकारी इस बात को सुनिश्चित करें कि व्यवसायी दुकानों की सामग्री सड़क पर न रखें। एक बार ताकीद दिये जाने के बाद भी दोहराव होने पर कड़ी कार्रवाई करें और जुर्माना करें। कलेक्टर ने निगम अधिकारियों को कहा कि नियमित रूप से सफाई व्यवस्था की मानिटरिंग करें और बाजार में नियमित अंतरालों में साफ-सफाई होनी चाहिए। कचरा बाहर बिखरने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें और जुर्माना लगाएं। कलेक्टर ने कहा कि अधिकांश नागरिक शहर की व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करते हैं लेकिन कुछ ऐसे तत्व भी होते हैं जो साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखते, ऐसे लोगों पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई जरूरी है।
पशुओं को सड़क से हटवायें- कलेक्टर ने कहा कि पशुओं की समस्या अहम है। सड़क पर इनके पसर जाने से ट्रैफिक मूवमेंट में समस्या तो होती ही है दुर्घटना की आशंकाएं भी काफी रहती हैं। भिलाई चरौदा निगम के क्षेत्र जिले के सबसे व्यस्त भीड़भाड़ और मूवमेंट वाली जगहों में से हैं। ऐसे में सड़कों से पशुओं को भी निरंतर हटाना जरूरी है। रात के वक्त दुर्घटना की आशंका अधिक रहती है अतएव बिजली आदि का संधारण भी जरूरी है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 11, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिपरिषद ने...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By User 6 /
February 10, 2026 /
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...