भिलाई। छत्तीसगढ़ का स्टडी हब कहे जाने वाले भिलाई से एक दुखद घटना सामने आई है। दुर्ग – दल्लीराजहरा रेलवे ट्रैक में दो बच्चों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। बताया गया कि पद्मनाभपुर थाना अंतर्गत दोनों बच्चे अभी स्कूल में पढ़ाई करते थे। दोनों छात्र घर से खेलने जाने की बात कहकर निकले और ट्रेन की पटरी पर बैठकर मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलने लग गए। दोनों खेलने में इतने मग्न थे कि उन्हें ट्रेन का हॉर्न भी सुनाई नहीं पड़ा। इससे दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार शनिवार रात 8 बजे उनके पास आरपीएफ से फोन आया था कि दुर्ग – दल्लीराजहरा रेलवे पटरी मार्ग पर रिसाली एरिया में दो लोगों की ट्रेन से कटने से मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दोनों की पहचान सरस्वती कुंज वेस्ट रिसाली निवासी पूरण कुमार साहू (14 वर्ष) और सड़क 10 नहर के पास आशीष नगर रिसाली निवासी वीर सिंह (13 वर्ष) के रूप में की गई।
लोको पायल ने दोनों बच्चों को देख बजाया था हॉर्न
प्रारंभिक जांच में तो यही पता चला है कि दोनों किशोर रेल पटरी पर बैठकर एक साथ गेम खेल रहे थे और हादसे का शिकार हो गए। घटना के कारणों की पुष्टि के लिए पुलिस दोनों के मोबाइल की जांच कर रही है। साथ ही दोनों मृतकों के परिवार वालों से भी पूछताछ की जा रही है। बताया गया कि लोको पायल ने दोनों बच्चों को देखकर हॉर्न बजाना शुरू कर दिया, फिर भी पटरी से नहीं हटे। इस पर उन्हें बचाने के लिए इमरजेंसी ब्रेक लगाई, लेकिन दोनों चपेट में आ गए और मौत हो गई।
क्षत विक्षत हुआ शव, मोबाइल था चालू
पुलिस के मुताबिक ट्रेन के रुकने पर इंजन से उतरकर बाहर आया तो एक शव ट्रेन के नीच क्षत विक्षत हो चुका था। दूसरा शव ठोकर से पोल के पास पड़ा था। मौके पर एक टूटा मोबाइल पड़ा था, जो चालू हालत में था। उसमें से गेम सांग की आवाज आ रही थी। प्रारंभिक जांच में तो यही पता चला है कि दोनों किशोर रेल पटरी पर बैठकर एक साथ गेम खेल रहे थे और हादसे का शिकार हो गए। घटना के कारणों की पुष्टि के लिए पुलिस दोनों के मोबाइल की जांच कर रही है। साथ ही दोनों मृतकों के परिवार वालों से भी पूछताछ की जाएगी। मृतक पूरन साहू के पिता सुनील कुमार साहू भी निजी स्कूल में शिक्षक हैं। वहीं वीर सिंह के पिता हरदीप सिंह फाइनेंस संबंधी काम करते हैं।
बिलासपुर में भी हुआ था ऐसा ही हादसा
बता दें कि, बीते 22 अगस्त के दिन बिलासपुर में भी ऐसा ही हादसा देखने को मिला था जब मोबाइल में मग्न दो युवक ट्रेन की चपेट में आ गए थे। दोनों वसुंधरा नगर रेलवे ट्रैक पर बैठ कर मोबाइल देख रहे थे। इस हादसे में दोनों के पांव कट गए थे। दोनों को ही उस वक्त गंभीर हालत में सिम्स भर्ती कराया गया था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...