Google Analytics Meta Pixel छठ महापर्व पर खारुन तट पर प्रस्तुति देंगे भोजपुरी सिंगर मोहन राठौर, मुख्यमंत्री बघेल होंगे शामिल - Ekhabri.com

छठ महापर्व पर खारुन तट पर प्रस्तुति देंगे भोजपुरी सिंगर मोहन राठौर, मुख्यमंत्री बघेल होंगे शामिल

रायपुर। देशभर के साथ प्रदेश में 28 अक्टूबर से छठ महापर्व मनाया जाएगा। 31 अक्टूबर तक चलने वाले इस त्योहार को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। छठ महापर्व नहाय खाय की परंपरा के साथ शुरू होगा। रायपुर के महादेव घाट के खारुन नदी तट पर इस बार 1 लाख लोगों के जुटने के आसार हैं। महादेव घाट पर समिति के द्वारा 30 अक्टूबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। छत्तीसगढ़ के स्थानीय एवं भोजपुरी कलाकार यहां परफॉर्म करेंगे। छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार दिलीप षड़ंगी, भोजपुरी कलाकार एवं सुर संग्राम विजेता मोहन राठौर, भोजपुरी कलाकार प्रियंका पांडेय, अंतर्राष्ट्रीय नृत्य नाटिका प्रसिद्ध सोनाली और तरुण चोपड़ा ग्रुप के कलाकार कार्यक्रम देंगे। जिला प्रशासन, नगर निगम और छठ महापर्व आयोजन समिति के कार्यकतार्ओं ने तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयोजन समिति के प्रमुख राजेश कुमार सिंह ने बताया कि छठ महापर्व उत्तर भारतीय समाज का एक महत्वपूर्ण पर्व है। कोरोना काल के बाद, इस वर्ष महादेव घाट पर छठ पूजा भव्यता के साथ की जाएगी। इसके लिए महादेव घाट तटों की सफाई शुरू कर दी गई है। क्योंकि इन्हीं किनारों पर बैठकर कई परिवार पूजा करेंगे। नहाय-खाय 28 अक्टूबर को मनाया जायेगा। लोहंडा एवं खरना 29 अक्टूबर को होगा, संध्या अर्घ्य 30 अक्टूबर को होगा और सुबह का अर्घ्य 31 अक्टूबर को होगा। छठ पर्व को षष्ठी पूजा एवं सूर्य षष्ठी व्रत के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को मनाया जाने वाला एक हिन्दू पर्व है। बिहार, झारखण्ड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और नेपाल के तराई क्षेत्रों में मनाया जाता है। छठ पूजा सूर्य और उनकी बहन छठी मैया को समर्पित है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, रायपुर के विधायक सत्यनारायण शर्मा, विकास उपाध्याय, बृजमोहन अग्रवाल, मेयर ऐजाज ढेबर समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। समिति द्वारा 30 अक्टूबर को खारुन नदी के महादेव घाट पर भव्य संध्या आरती आयोजित की जाएगी । विशाल भंडारे का आयोजन 31 अक्टूबर की सुबह होगा।

Read Also  देश में सबको नहीं लगेगा कोरोना का टीका

36 घंटे का कठिन व्रत
छठ व्रती लगातार 36 घंटे का निर्जला उपवास रखते हैं। इस दौरान पूजा से जुड़ी पूरी शुद्धता और स्वच्छता का ध्यान रखा जाता है। ठंडे पानी में काफी देर तक खड़े रहकर सूर्य की उपासना की जाती है। इसके पीछे वैज्ञानिक महत्व भी है। सुबह के समय सूर्यदेव को जल चढ़ाते समय शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...