लाउडस्पीकर पर अजान के दौरान होने वाले तेज आवाज से छात्र और मरीज दोनों ही परेशान होते हैं। मगर धार्मिक मामला होने के कारण कोई बोलने का साहस नहीं कर पाता है। पिछले साल इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति ने इस आपत्ति दर्ज करवाई थी। अब बीएचयू के छात्र करुणेश पांडेय ने जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा को ट्वीट कर लाउडस्पीकर पर अजान के दौरान होने वाले तेज आवाज पर आपत्ति की है। इस ट्वीट पर वाराणसी पुलिस ने तत्काल जवाब दिया। वाराणसी पुलिस ने लिखा कि उक्त प्रकरण के संबंध में भेलूपुर प्रभारी निरीक्षक को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए हैं। मस्जिद की ओर से आवाज कम कर देने की बात कही गई।
बीएचयू में हिंदी विभाग का छात्र करुणेश भदैनी में किराये के मकान में रहता है। उसने मस्जिद की मीनार पर चारों दिशाओं में लगे छह लाउडस्पीकर की तस्वीर स्थानीय पुलिस को ट्वीट की। ट्वीट कर लिखा है उक्त मस्जिद से सुबह, दोपहर व शाम को तेज आवाज में अजान होती है, जिससे मानसिक अवरोध होता है। बीएचयू के छात्र का ट्वीट मिलते ही वाराणसी पुलिस ने इसकी जांच भेलूपुर थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्र को सौंप दिया। इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि मामले की जांच भेलूपुर थाना प्रभारी को सौंपी गई है।
इंटरनेट मीडिया पर वायरल एक वीडियो में करुणेश ने कहा कि अजान से स्वाध्याय प्रभावित होता है। इसके अलावा वह शाम को बच्चों को पढ़ाते हैं, मगर लाउडस्पीकर की तीव्र ध्वनि से एकाग्रता भंग होती है। मेरा मकसद किसी धर्म की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं है। बस पिछले काफी समय से उनके पठन-पाठन में बाधा पहुंच रही है। उन्होंने छह माह पहले भी इसकी शिकायत पुलिस व प्रशासन से की मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
भेलूपुर थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की गई है। मस्जिद कमेटी ने लिखकर दिया है कि जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार मस्जिद से रात 10 से सुबह छह बजे तक लाउडस्पीकर का प्रयोग नहीं किया जाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 23, 2026 /
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
By User 6 /
March 23, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
March 21, 2026 /
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...
By User 6 /
March 24, 2026 /
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 25, 2026 /
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...