Google Analytics Meta Pixel भूपेश ने रायगढ़ में मांगा विष्णुदेव साय के संसदीय काम का हिसाब, तो भाजपा ने कहा ये लीजिए और अपनी सूची दीजिए - Ekhabri.com

भूपेश ने रायगढ़ में मांगा विष्णुदेव साय के संसदीय काम का हिसाब, तो भाजपा ने कहा ये लीजिए और अपनी सूची दीजिए

पिछले दिनों भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पूर्व संसदीय क्षेत्र में जाकर कहा कि सांसद रहते हुए श्री साय ने एक भी विकास कार्य नहीं किए, यदि किए हो तो बताए। इस पर रायगढ़ भाजपा ने भूपेश बघेल को करारा जवाब देते हुए विष्णु देव साय के सांसद रहते कराए गए विकास कार्यों की लंबी चौड़ी फेहरिस्त जारी कर दी और अब पलटवार करते हुए कहा है कि अब भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री रहते हुए अपने गृह जिले में कौन से विकास कार्य किए है इसकी सूची सार्वजनिक करें।
यहां भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकेश जैन ने कहा है कि चुनाव में जब आत्मविश्वास कम होता है तो आमतौर पर नेतागण झूठ व भ्रामक तथ्यों के आधार पर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति करने पर उतारू हो जाते हैं। रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस इसी तरह की राजनीति कर रही है। स्थानीय नेता यदि झूठ का सहारा ले रहे हों तो इसे जानकारी का आभाव माना जा सकता है लेकिन जब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंच से यह कहते हैं कि विष्णुदेव साय जी ने सांसद रहते हुये कुछ नहीं किया तो इसे गलत तथ्यों के सहारे सोची-समझी रणनीति के तहत आम जनता को गुमराह करने की कोशिश के अलावा क्या कहा जा सकता है ?

वस्तुतः विष्णुदेव साय जी के संसदीय कार्यकाल में इस क्षेत्र ने जो उपलब्द्धियाँ हासिल की हैं वह अचंभित कर देने वाली है। विष्णुदेव जी के प्रयासों से एन.एच. 43 हेतु 1400 करोड़ रूपये की स्वीकृति मिली,जिसमें पत्थलगांव से झारखंड बॉर्डर तक 650 करोड़ लागत की सड़क शामिल है। कुनकुरी से झारखंड बॉर्डर तक का कार्य पूर्ण हो चुका है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क के अंतर्गत इस लोकसभा क्षेत्र की 1912.25 कि.मी. सड़कों हेतु 66586 लाख की स्वीकृति, जशपुर में बहुप्रतीक्षित हॉकी एस्ट्रोटर्फ हेतु 544 लाख रुपये, रायगढ़ के ग्राम परसदा में 65 करोड़ की लागत से 100 बिस्तरों का राज्य बीमा कर्मचारी निगम अस्पताल का निर्माण, कुनकुरी में 3 करोड़ का ग्रुप वाटर सप्लाई योजना, प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत 61784 हितग्राहियों को आवास, कोतरा रोड में बहुप्रतीक्षित रेलवे ओवर ब्रिज, 1647 करोड़ रूपये की लागत से खरसिया-धरमजयगढ़ रेल कॉरिडोर की पूर्णता, लगभग 1700 करोड़ की उरगा-धरमजयगढ़ रेल कॉरिडोर, 1213 करोड़ की चाम्पा-झारसुगड़ा तीसरी रेललाइन, 1979 करोड़ की लागत से चौथी लाइन का निर्माण, रायगढ़ व जशपुर में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना, सैकड़ों बी एस एन एल मोबाइल टावर आदि विष्णुदेव साय कार्यकाल की चमकीली उपलब्धियों में शामिल हैं। इसके अतिरिक्त सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, सांसद निधी व केंद्र सरकार की विभन्न योजनाओं के तहत सैकड़ों करोड़ रुपये की लागत से किये गए कार्यों का उल्लेख विस्तार से दो पुस्तिकाओं में दर्ज है। रायगढ़ रेल्वे स्टेशन का अप-ग्रेडेशन तथा 22885/86 अंत्योदय एक्सप्रेस, 01661/62 जयपुर-शालीमार स्पेशल,02291/92 जबलपुर-सन्तरागाछी स्पेशल और 08061/62 हबीबगंज-पूरी स्पेशल ट्रैन का रायगढ़ में स्टॉपेज विष्णुदेव जी ने अपने समय में करवाया था। पूर्व सांसद गोमती साय जी ने इसी तरह 17007/08 सिकंदराबाद-दरभंगा, 20917/18 इंदौर-पुरी, 22845/46 पुणे हटिया, 22909/10 पुरी-वलसाड, 17005/06 हैदराबाद-रॉक्सओल, 13425/26 सूरत-मल्दा और 22893/94 हावड़ा- शिरडी साईं नगर ट्रेन का स्टॉपेज रायगढ़ में करवाया है। साथ ही सारंगढ़ -रायगढ़ क्षेत्र में 580 करोड़ की लागत से प्रधानमंत्री सड़क व 16 करोड़ की लागत रायगढ़ रेल्वे स्टेशन का कायाकल्प प्रगति पर है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इतना परेशान हुआ युवक की खुद को उतारा मौत के घाट

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

ब्रिटेन के पर्यटकों को भाया छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन और अपनापन

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, ग्रामीण जीवनशैली, लोक संस्कृति और आत्मीय आतिथ्य अब विदेशी पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। पर्यटन का बदलता स्वरूप अब पर्यटकों को केवल बड़े शहरों और प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों तक सीमित नहीं...

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की गूंज

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *