Google Analytics Meta Pixel कांकेर मुठभेड़ को भूपेश बघेल ने बताया फर्जी, मुख्यमंत्री और गृहमंत्री ने किया पलटवार, कहा, फर्जी है तो साबित कीजिये, वरना माफी मांगिये - Ekhabri.com

कांकेर मुठभेड़ को भूपेश बघेल ने बताया फर्जी, मुख्यमंत्री और गृहमंत्री ने किया पलटवार, कहा, फर्जी है तो साबित कीजिये, वरना माफी मांगिये

 

कांकेर में हुए बड़े नक्सली इनकाउंटर को लेकर आज उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस में विस्तृत जानकारी दी। विजय शर्मा ने जवानों के हौसले की तारीफ करते हुए कहा, कि जवानों ने जो हौसला दिखाया, वो शानदार था। उन्होंने कहा कि आज तक की सबसे बड़ी सफलता जवानों को मिली है। विजय शर्मा ने इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा। गृहमंत्री ने कहा कि बहुत दुखद है, मैं कहना चाहता हूं कि भूपेश बघेल कह रहे यह एनकाउंटर फर्जी है। जवानों को गोली लगी क्या यह गलत है। हथियार मिले तो क्या यह गलत है, यह बहुत दुर्भाग्यजनक है। जब हत्याए होती है तो कहा रहते हैं ये लोग।

 

आपको बता दें कि पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने कांकेर नक्‍सली मुठभेड़ पर सवाल उठाए हैं। पूर्व सीएम बघेल ने इस मुठभेड़ को फर्जी बताया है।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा शासनकाल में नक्सलियों का फर्जी एनकाउंटर होता है। अभी चार महीनों में ऐसे मामलों में वृद्धि हुई है। पुलिस द्वारा बस्तर में भोले भाले आदिवासियों को डराया जाता है। उन्होंने कहा कि कवर्धा जिले में पुलिस द्वारा आदिवासियों को डराया धमकाया जा रहा है और गिरफ्तार करने की धमकी दी जा रही है।

 

इधर भूपेश बघेल के फर्जी इनकाउंटर वाले बयान पर मुख्यमंत्री ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि हर चीज में इनको प्रश्न चिन्ह खड़ा नहीं करना चाहिए। इन्ही लोगों ने सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक पर भी सवाल उठाये थे। यह घटना तो उनके ही प्रदेश की है, कैसे सवाल उठा सकते हैं। अगर यह घटना किसी भी तरह से फर्जी है तो उसको प्रमाणित करें।

Read Also  रफ़्तार का कहर जारी…दो बाइकों में हुई जोरदार भिड़ंत, 2 लोगों की मौत

 

वहीं गृहमंत्री विजय शर्मा ने पलटवार किया है। उन्‍होंने कहा, भूपेश बघेल कांकेर के एनकाउंटर को फर्जी बता रहे मैं चैलेंज करता हूं आप साबित करके दिखाइए और नहीं साबित कर सकते तो माफी मांगिए CRPF, BSF, DRG के जवानों से, बस्तर फाइटर्स से और नहीं तो जनता माफ नही करेगी आपको, हर विषय में राजनीति ठीक नहीं। आपको बता दें कि कांकेर में जवानों ने 29 नक्सलियों को ढेर किया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से अयांश को मिला वॉकर, बढ़ी आत्मनिर्भरता  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक और मानवीय पहल सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए...

ब्रेकिंग न्यूज़: ट्रेन में कॉकरोच से परेशान यात्री, रात काटनी मुश्किल 

By Reporter 5 / July 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 जुलाई को रायपुर से सिकंदराबाद जा रहे एक यात्री ने ट्रेन के कोच में कॉकरोच मिलने की शिकायत करते हुए रेलवे प्रशासन को...

आज का राशिफल 

By User 6 / July 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

आइएफएस के एक साथ अधिकारियों का हुआ तबादला

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के एक साथ सात वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला होने की खबर सामने आई है. इसके लिए आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में एपीसीसीएफ संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी...

गौ मांस के साथ 10 आरोपियों का निकला जुलूस, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले के घटना कोतबा चैकी क्षेत्र के बैगाबहार से बेहद गंभीर खबर सामने आई है जिसमें आरोपी ने पहले बिछड़े को मारा और फिर उसके बाद उसके टुकड़े कर बेचने की कोशिश में थे. पुलिस को मिली मुखबिर...

आज है रविवार, भगवान सूर्य को करें प्रसन्न फटाफट बनने लगेंगे आपके काम

By User 6 / July 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। हिंदू धर्म में हर दिन किसी ना किसी देवता को समर्पित है. रविवार का दिन सूर्य देवता को समर्पित है.कभी कभी ऐसा होता है कि बनते बनते काम रुक जाता है. ऐसे में सूर्यदेव की पूजा बेहद शुभ हो...

सोनबरसा में सांपों संग सह-अस्तित्व सिखाने अनोखी वर्कशॉप आयोजित  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार वनमंडल द्वारा वन्यजीव संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोनबरसा वन विहार में “सांपों के साथ सह-अस्तित्व : स्नेक रेस्क्यू एंड अवेयरनेस वर्कशॉप-2026”का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य...

अब तक का सबसे तीव्र भूकंप से कापा जापान, सुनामी को लेकर अलर्ट जारी

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. जापान में मंगलवार को 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, कुमामोटो प्रांत में रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. अनुमान है कि यह अब...

विधायक अनुज शर्मा को बड़ी राहत, हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने विधायक अनुज शर्मा को बड़ी राहत दी है। सोशल मीडिया पर बढ़ती ऑनलाइन ट्रोलिंग और मानहानि के मामलों के बीच एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। पद्मश्री एवं विधायक अनुज शर्मा की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट...

कारगिल विजय दिवस पर युवाओं को राष्ट्रनिर्माण का मंत्र दिया  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *