Google Analytics Meta Pixel टेस्ट रैंकिंग में अश्विन और मयंक को जबरदस्त फायदा - Ekhabri.com

टेस्ट रैंकिंग में अश्विन और मयंक को जबरदस्त फायदा

भारत के रविचंद्रन अश्विन आइसीसी टेस्ट आलराउंडर की रैंकिंग में एक पायदान के फायदे से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल ने भी लंबी छलांग लगाई है।
अग्रवाल मुंबई में दूसरे टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। इस मैच में उन्होंने 150 और 62 रन की पारियां खेली थीं जिससे वह पुरुषों की बल्लेबाजी रैंकिंग में 30 पायदान के फायदे से 11वें स्थान पर पहुंच गए। वह अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 10वें पायदान से महज एक स्थान नीचे हैं जो उन्होंने नवंबर 2019 में हासिल की थी। मुंबई में जन्में पटेल एक टेस्ट पारी में सभी 10 विकेट चटकाने वाले तीसरे क्रिकेटर बने थे तथा उन्होंने जिम लेकर और अनिल कुंबले की बराबरी की थी। उन्होंने मैच में 14 विकेट चटकाए थे जिससे वह 23 पायदान के फायदे से 38वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
बाएं हाथ के स्पिनर की पिछली सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 53 थी और सीरीज की श्ाुरुआत में वह 62वें स्थान पर थे। मुंबई टेस्ट आइसीसी विश्व चैंपियनश्ािप का हिस्सा था और इसके बाद रैंकिंग में लाभ हासिल करने वाले अन्य खिलाड़ी भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (21वें पायदान से 45वें स्थान), तेज गेंदबाज मुहम्मद सिराज (चार पायदान से 41वें स्थान) और न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल (26 पायदान के फायदे से 78वें स्थान) हैं।
भारत की 372 रन की जीत में प्रत्येक पारी में चार चार विकेट हासिल करने के बाद अश्विन ने शीर्ष रैंकिंग के गेंदबाज पैट कमिंस के बीच अंतर कम कर दिया। अश्विन को 43 रेटिंग अंक का फायदा हुआ जिससे उनके 883 अंक हो गए हैं। इससे वह तीसरे स्थान पर काबिज जोश हेजलवुड से 67 अंक आगे हैं।
वह ऑलराउंडर सूची में एक पायदान के फायदे से दूसरे स्थान पर पहुंच गए जबकि साथी रवींद्र जडेजा सूची में चौथे स्थान पर खिसक गए जिसमें वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर शीर्ष पर काबिज हैं। होल्डर एक पायदान के फायदे से बुधवार को अपडेट की गई गेंदबाजों की सूची में 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं। बल्लेबाजों में रोहित शर्मा और विराट कोहली क्रमश: पांचवें और छठे स्थान पर बरकरार हैं। रोहित मुंबई टेस्ट में नहीं खेले थे जबकि कोहली ने शून्य और 36 रन बनाए थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...