नई दिल्ली। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में शनिवार को बड़ा हमला हो गया। यह हमला एक सुरक्षा चौकी (सेना के कैंप) पर हुआ है। इस हमले में सुरक्षाकर्मियों समेत कम से कम 7 लोगों की जान चली गई। 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सेना के कैंप में हुए इस हमले की अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। पाकिस्तान के जियो न्यूज चैनल की खबर के अनुसार, बलूचिस्तान के कलात जिले में हुए हमले में सात लोग मारे गए। 10 लोग घायल हो गए। प्रतिबंधित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। हालांकि, न तो प्रांतीय सरकार और न ही किसी वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में अभी तक कोई बयान दिया है।









