Google Analytics Meta Pixel बड़ी खबर: रायपुर में दर्जनभर कबूतरों की मौत, बर्ड फ्लू की जांच के लिए भोपाल भेजे जाएंगे सैंपल - Ekhabri.com

बड़ी खबर: रायपुर में दर्जनभर कबूतरों की मौत, बर्ड फ्लू की जांच के लिए भोपाल भेजे जाएंगे सैंपल

रायपुर। रायपुर शहर में मंगलवार की शाम कुछ कबूतरों के मरने की खबर आई। अब वेटरनरी डिपार्टमेंट की चिंता अब बढ़ गई है। प्रदेश भर में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है । इस बीच राजधानी रायपुर में इस तरह पक्षियों के मरने का यह पहला मामला है । शहर के पंडरी इलाके में पगारिया कॉन्प्लेक्स के पास शाम के वक्त कुछ मरे हुए कबूतरों पर लोगों की नजर पड़ी । आसपास देखने पर कुछ ही दूरी पर करीब 12 कबूतर मृत मिले। अचानक इतनी तादाद में कबूतरों के मारे जाने की खबर मिलते ही जिला पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी, माहापौर एजाज ढेबर, पार्षद बंटी होरा भी मौके पर पहुंचे। पीपीई किट पहने पशु चिकित्सक भी आए। मरे हुए कबूतरों का मुआएना कर उन्हें यहां से हटाया गया। वेटरनरी डिपार्टमेंट की टीम ने कबूतरों के सैंपल लिए। नगर निगम की टीम अन्य मरे हुए कबूतरों को साथ ले गई।जिला पशु अस्पताल के डॉक्टर संजय जैन ने बताया कि कबूतरों का इस तरह से मरना बर्ड फ्लू ही हो यह जरूरी नहीं है। यहां पाए गए कबूतरों के सैंपल की जांच की जाएगी इसके लिए सैंपल भोपाल भेजे जाएंगे । 3 दिन के समय के बाद रिपोर्ट आएगी जिससे यह साफ हो सकेगा कि कबूतरों की मौत किस वजह से हुई । डॉक्टर जैन ने दावा किया कि कई बार फूड प्वाइजनिंग या मौसम के बदलाव की वजह से भी पक्षियों में इस तरह से मौत देखी जाती है।
कलेक्टर ने दिए निर्देश
रायपुर के कलेक्टोरेट परिसर में मंगलवार को एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। कलेक्टर एस भारती दासन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बर्ड फ्लू को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष चर्चा की। इस बैठक में पोल्ट्री फार्म संचालकों को खास तौर पर बुलाया गया था। अधिकारियों ने बर्ड फ्लू को लेकर बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में निर्देश दिए। सभी पोल्ट्री फॉर्म संचालकों से साफ तौर पर कहा गया है कि मुर्गियों में होने वाली बीमारी के संबंध में फौरन विभागीय अधिकारियों को जानकारी दें। अपने फार्म में साफ सफाई की व्यवस्था रखें । एक्सपर्ट्स ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक एक भी बर्ड फ्लू का मामला सामने नहीं आया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...