Google Analytics Meta Pixel बड़ी खबर: भाजपा के कद्दावर और खंडवा से सांसद नंद कुमार सिंह चौहान का निधन - Ekhabri.com

बड़ी खबर: भाजपा के कद्दावर और खंडवा से सांसद नंद कुमार सिंह चौहान का निधन

भोपाल। मध्यप्रदेश से एक बड़ी खबर आ रही है। या यूं कहें कि मप्र की राजनीति का मंगलवार को बड़ा झटका लगा है। यहां खंडवा लोकसभा सीट से भाजपा सांसद नंद कुमार सिंह चौहान का निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली-एनसीआर के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली। चौहान कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वे काफी लंबे समय से कोरोना की चपेट में थे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त किया है। डॉक्टरों के अनुसार भाजपा नेता के 90 प्रतिशत फेफड़े संक्रमित हो गए थे। उन्हें दिल्ली के अस्पताल में एयरलिफ्ट करके लाया गया था, जहां मंगलवार तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली। आज दोपहर को उनका पार्थिव शरीर एयर एंबुलेस के जरिए खंडवा हवाई पट्टी पर लाया जाएगा।
पीएम मोदी ने कहा-चौहान के निधन से मैं दुखी हूं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नंद कुमार सिंह के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा खंडवा से लोकसभा सांसद श्री नंद कुमार सिंह चौहान जी के निधन से दुखी हूं। उन्हें संसदीय कार्यवाही, संगठनात्मक कौशल में योगदान और भाजपा को मध्यप्रदेश में मजबूत करने के प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ओम शांति।
राजनाथ सिंह ने जताया दुख
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा सांसद के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा, मध्यप्रदेश से सांसद एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री नंद कुमार चौहान के निधन से मुझे बहुत दुख हुआ है। उनका पूरा जीवन सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पित रहा। ‘नंदू भैयाÓ ने म. प्र. में भाजपा को मजबूत बनाने में महती भूमिका निभाई। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। ? शांति!
नंदू भैया का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति : शिवराज
भाजपा सांसद के निधन पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि नंदू भैया का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। सांसद के निधन पर मंगलवार को उन्होंने ट्वीट कर कहा, लोकप्रिय जननेता नंदू भैया, हम सबको छोड़कर चले गये। हमारे सब प्रयास विफल हुए। नंदू भैया के रूप में भाजपा ने एक आदर्श कार्यकर्ता, कुशल संगठक, समर्पित जननेता को खो दिया। मैं व्यथित हूं। नंदू भैया का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नंदू भैया ने अपना सर्वोत्कृष्ट योगदान दिया। नंदू भैया की पार्थिव देह आज उनके गृह ग्राम पहुंचेगी। कल हम सब उन्हें विदाई देंगे। मैं उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। भाजपा सांसद 2014 में खंडवा से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। राकेश सिंह से पहले वे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का कार्यभार संभाल चुके हैं। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के पद से यह कहकर इस्तीफा दे दिया था कि वे अपने संसदीय क्षेत्र में विकास करना चाहते हैं। बुरहानपुर में जन्मे नंद कुमार चौहान ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत शाहपुर के नगर पालिका अध्यक्ष के तौर पर की थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

झटपट और पौष्टिक नाश्ता…घर पर बनाएं स्वादिष्ट कांदा पोहा…जानें स्वाद बढ़ाने वाला खास नुस्खा!

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, पांच दिनों तक जारी रहेगी उठापटक

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में आने वाले पांच दिनों तक मौसम स्थिर रहने वाला नहीं है। कहीं हल्की बारिश तो कहीं तेज धूप और कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ आंधी तूफान की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के संकेत हैं...