दुर्ग/भिलाई । कांग्रेस पार्षद सूरज बंछोर (39) की कल बीते सोमवार देर रात पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है, वे चरोदा नगर निगम में हथखोज वार्ड-2 से पार्षद थे। उनका शव लहूलुहान हालत में तालाब के किनारे मिला। परिजन उन्हें लेकर बीएम शाह अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके चेहरे और पीठ पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। हमलावरों ने धारदार हथियार और रॉड या डंडे से उनके ऊपर वार किया था, एक दिन पहले ही सूरज का जन्मदिन था।
जानकारी के मुताबिक, सूरज बंछोर रात करीब 9 बजे घर से निकले थे, इसके बाद सरकारी स्कूल के पीछे बंधवा तालाब के पास खून से लतपथ हालत में मिले थे।
सूरज के दोस्तों का कहना है कि वहीं से किसी ने उनके भाई को इसकी सूचना दी। अभी तक हमलावरों और हमले का कारण सामने नहीं आ सका है। फिलहाल पुलिस इसके पीछे विवाद मान रही है।
एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि रात करीब पौने 12 बजे पुलिस को हत्या की सूचना मिली थी। तब तक परिजन सूरज को लेकर बीएम शाह हास्पिटल अस्पताल पहुंच चुके थे।
बदमाशों ने किसी नुकीली और ठोस वस्तु से सूरज पर हमला किया है, जिससे सूरज के चेहरे, शोल्डर और पीठ पर निशान मिले है।
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। हत्या का कारण और हत्यारे के बारे में अभी कुछ पता नहीं चल सका है। जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे।
अभी तक की जांच में पता चला है कि हमले में तीन से ज्यादा लोग शामिल रहे होंगे। हत्या से पहले वहां बैठ कर पार्टी करने की भी बात सामने आ रही है। ग्रामीणों के अनुसार, सूरज बंछोर के साथ जो लोग थे, उन्हें पहली बार उनके साथ देखा गया था।
ऐसे में आशंका है कि पूरी प्लानिंग कर हमलावरों ने उनकी हत्या की है। हमला इतनी बुरी तरह किया गया कि उनका एक कंधा तक टूट गया था। पुलिस ने इस मामले में कई संदेहियों को हिरासत में लिया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By User 6 /
February 10, 2026 /
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By User 6 /
February 5, 2026 /
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...