Google Analytics Meta Pixel बड़ी खबर: मंगलवार तक विधानसभा में शामिल रहे यह विधायक हुए कोरोना पॉजिटिव - Ekhabri.com

बड़ी खबर: मंगलवार तक विधानसभा में शामिल रहे यह विधायक हुए कोरोना पॉजिटिव

कोरोना संक्रमण के खतरे ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में भी दस्तक दे दी है। मंगलवार तक विधानसभा की कार्यवाही में मौजूद रहे दुर्ग से कांग्रेस विधायक अरुण वोरा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी वजह से उनके संपर्क में आने वाले विधायकों-अफसरों पर भी संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है। दुर्ग विधायक और छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउस कॉपोर्रेशन के अध्यक्ष अरुण वोरा मंगलवार तक विधानसभा बजट सत्र की कार्यवाही में शामिल थे। विधानसभा से घर लौटने के बाद रात में उन्हें महामारी के लक्षण महसूस हुए। आज सुबह उन्होंने रैपिड एंटिजन टेस्ट कराया। इसका परिणाम पॉजिटिव आया है। इसके बाद कांग्रेस विधायक ने सोशल मीडिया के जरिए कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी सार्वजनिक की। उन्होंने लिखा, विगत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से अपना टेस्ट कराने और स्वयं का और परिजन का ध्यान रखने की अपील करता हूं। डॉक्टरों की सलाह के बाद विधायक ने खुद को अपने घर में ही आइसोलेट कर लिया है। वहीं उनका इलाज चलेगा लेकिन उनके संपर्क में आए विधायकों-अधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं पर संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। विधानसभा की जिस सीट पर अरुण वोरा बैठते हैं, उस पर उनके बगल में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की सीट है। वोरा की सामने वाली सीट पर वरिष्ठ विधायक धनेंद्र साहू और सत्यनारायण शर्मा की सीट है। बजट भाषण से पूर्व वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ भी मौजूद रहे थे। बताया जा रहा है कि आसपास के विधायक भी कुछ दिन में सदन में नहीं आने का फैसला कर खुद को आइसोलेट करने पर विचार कर रहे हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही चलती हुई बस बनी आग का गोला, अचानक भीषण आग लगने से मची अफरातरफी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...