Google Analytics Meta Pixel चैंपियंस ट्रॉफी से पहले जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर बड़ा अपडेट - Ekhabri.com

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर बड़ा अपडेट

जसप्रीत बुमराह के फिट होने का भारतीय फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टीम इंडिया इन दिनों इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। इसके बाद मेन इन ब्लू को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हिस्सा लेना है, जिसके लिए जसप्रीत बुमराह का पूरी तरह से फिट होना काफी अहम होगा। अब टूर्नामेंट से पहले बुमराह की फिटनेस पर बड़ा अपडेट सामने आया, जिसमें बताया कि वह रिहैब शुरू करेंगे।
एक रिपोर्ट में बताया गया कि बुमराह अब फिजिकल एक्टिविटी यानी कुछ जिम और लाइट बॉलिंग शुरू कर सकते हैं। बुमराह अगले 1 या 2 दिन में फिजिकल एक्टिविटी की शुरुआत कर सकते हैं।

 

 

 

बता दें कि सभी टीमों के पास चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए फाइनल स्क्वॉड सबमिट करने के लिए 11 फरवरी आखिरी तारीख होगी। रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र किया गया कि अगर बीसीसीआई बुमराह की फिटनेस के लिए इंतजार करता है, तो इसमें हैरानी वाली बात नहीं होगी। भारतीय बोर्ड ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान हार्दिक पांड्या के साथ भी ऐसा ही किया था।

 

 

 

रिपोर्ट में एक सोर्स के हवाले से कहा गया, “अगर 1 फीसद चांस भी है, तो बीसीसीआई इंतजार कर सकता है। उन्होंने हार्दिक पंड्या के साथ भी ऐसा ही किया, क्योंकि रिप्लेसमेंट के रूप में प्रसिद्ध कृष्णा को लेने से पहले उन्होंने करीब दो हफ्तों तक इंतजार किया था। यहां तक कि जब शुभमन गिल डेंगू से पीड़ित थे, तब भी उनके पास रिप्लेसमेंट की तलाश करने का कोई ऑप्शन नहीं था।”

Read Also  भारतीय महिला क्रिकेटरों ने दून में उठाया ट्रैकिंग का लुत्फ

 

 

 

आगे कहा गया, “हां वो दो घटनाएं अभियान के दौरान हुई थीं, लेकिन बुमराह के साथ अप्रोच अलग नहीं हो सकती है। यह सिर्फ टीम सबमिट करने की डेडलाइन है और अगर वह फिटनेस हासिल करने में असफल रहते हैं तो वे बाद में किसी रिप्लेसमेंट की मांग के लिए इवेंट तकनीकी समिति से कॉन्टेक्ट कर सकते हैं।”

 

 

 

गौरतलब है कि टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 खेली थी। सीरीज के आखिरी मुकाबले में बुमराह को बैक में समस्या हुई थी, जिसके बाद वह मैदान के बाहर चले गए थे। इसके बाद से बुमराह ने अब तक टीम इंडिया के लिए कोई भी मुकाबला नहीं खेला है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *