बिग बॉस 15 का फिनाले जैसे-जैसे करीब आ रहा है, वैसे-वैसे प्रतियोगियों के बीच में लड़ाइयां बढ़ रही हैं। बीते दिन दर्शकों ने करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के बीच में भयंकर लड़ाई देखी, जिसके बाद दोनों के फैंस के दिल टूट गए।
एक फैन करण कुंद्रा की आंखों में आंसू देखकर टूट गया और उसने भावुक ट्वीट कर डाला, जिसके जवाब में एक्टर की बहन ने तेजस्वी प्रकाश को “कूड़ा” कह डाला। करण कुंद्रा की बहन ने ट्वीट में लिखा है, ‘वो जल्दी ही ठीक हो जाएगा। वो बस अपना सिस्टम साफ कर रहा है और कूड़े को बाहर फेंक रहा है।’
करण कुंद्रा की बहन का ये ट्वीट तेजस्वी प्रकाश के घरवालों को पसंद नहीं आया है। तेजस्वी प्रकाश के भाई ने करण की बहन को करारा जवाब देते हुए कहा है कि उन्हें ऐसी भाषा का उपयोग करने से पहले सोचना चाहिए था। तेजस्वी के भाई प्रतीक ने अपने लम्बे ट्वीट में लिखा है, ‘वो अपने लोगों के साथ पहले दिन से खड़ी है और जब उसने खुद के लिए स्टैंड लिया तो लोगों ने उसे कूड़ा बता दिया। ये कहां तक जायज है? हमें ऐसी भाषा उपयोग करने से पहले सोचना चाहिए। तेजस्वी किसी की बहन है, किसी की बेटी है और करोड़ों लोग उसे प्यार करते हैं। कृपया एक-दूसरे की इज्जत करें।’
बिग बॉस 15 के घर में तेजस्वी और करण के बीच जमकर लड़ाई हो रही है और घर के बाहर उनके घरवाले भिड़ने लगे हैं। कई लोग इन लड़ाइयों को इन दोनों के रिश्ते का अंत बता रहे हैं। शो की शुरुआत में लग रहा था कि ये दोनों अच्छे रिश्ते लेकर बिग बॉस से बाहर आएंगे लेकिन अब कहना गलत नहीं होगा कि ये शो अच्छे-अच्छे रिश्तों को तोड़ देता है।
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...
रायपुर/हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में शामिल Chaitra Navratri इस वर्ष 19 मार्च 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इसी दिन से Vikram Samvat 2083 की भी शुरुआत होगी, जिसे सिद्धार्थ संवत के नाम से...
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...
रायपुर, 15 मार्च 2026। रायपुर जिले में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न गांवों में कार्रवाई की। जिला प्रशासन की टीम ने बिना वैध अनुमति के की जा रही प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर कई अवैध...
रायपुर में शहरी नक्सली नेटवर्क का बड़ा खुलासा रायपुर/ छत्तीसगढ़ में शहरी नक्सली नेटवर्क को लेकर राज्य अन्वेषण अभिकरण (SIA) ने बड़ा खुलासा किया है। मंगलवार को एसआईए ने बिलासपुर की विशेष अदालत में 9 गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ...