अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत के मामले में बिहार सरकार खुल कर सामने आ गई है। बिहार सरकार ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए कैविएट दाखिल किया है। बिहार सरकार ने यह कदम दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की याचिका के बाद उठाया है। याचिका में रिया ने सुशांत के परिवार द्वारा बिहार में दर्ज कराई गई एफआईआर को मुंबई ट्रांसफर कराने को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। बिहार सरकार ने अपने वकील केशव मोहन के माध्यम से कैविएट दायर कर न्यायालय से अनुरोध किया है कि रिया चक्रवर्ती की याचिका पर कोई आदेश देने से पहले उसका पक्ष भी सुना जाए।
दरअसल सुसाइड केस में आरोपों से घिरी सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया ने सुशांत के परिवार पर संगीन आरोप लगाए हैं। केस पटना से मुंबई ट्रांसफर करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में रिया ने आरोप लगाया कि पटना में एफआईआर दर्ज कराने में सुशांत के बहनोई एडीजी ओपी सिंह ने दबाव बनाया। रिया का यह भी आरोप है कि सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को ओपी सिंह और मीतू ने ही रिया पर सवाल उठाने को कहा था।
रिया के मुताबिक, सिद्धार्थ ने मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। सिद्धार्थ ने मुंबई पुलिस को ईमेल भेजा था कि 22 जुलाई को ओपी सिंह और सुशांत की बहन मीतू ने उन्हें फोन करके रिया और उसके ऊपर सुशांत की तरफ से किए गए खर्च को लेकर सवाल उठाने को कहा था।
गौर हो कि सुशांत सिंह राजपूत बीते 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे। इस मामले को लेकर अब तक 40 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। मामले को लेकर पुलिस हर एंगल से जांच करने में लगी है। सुशांत के फैंस के साथ मायावती, तेजस्वी यादव, रूपा गांगुली और कई नेताओं ने सीबीआई जांच करवाने की मांग की। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने इस पर कहा कि पुलिस को अपना काम करने दें। तेजस्वी यादव ने सुशांत के परिवार द्वारा एफआईआर दर्ज करवाने की बात पर कहा, “हम पटना में एफआईआर दर्ज कराने के कदम का सम्मान करते हैं, लेकिन हमें बिहार पुलिस पर कोई भरोसा नहीं है। जो अपनी अयोग्यता के लिए जानी जाती है और आसान मामलों को सुलझाने के लिए संघर्ष करती है।”
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 29, 2026 /
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...
By User 6 /
March 31, 2026 /
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...
By User 6 /
April 2, 2026 /
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। अमित जोगी...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...
By User 6 /
March 31, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...