Google Analytics Meta Pixel दिल्ली में बर्ड फ्लू की पुष्टि, जालंधर भेजे गए आठ सैंपल मिले पॉजिटिव - Ekhabri.com

दिल्ली में बर्ड फ्लू की पुष्टि, जालंधर भेजे गए आठ सैंपल मिले पॉजिटिव

नई दिल्ली। दिल्ली में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है। दिल्ली से जालंधर भेजे गए आठ सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। जानकारी के अनुसार संजय झील की बतख और मयूर विहार के पार्क के कौवों में बर्ड फ्लू पाया गया है। यह जानकारी पशुपालन विभाग नेे दी है।गौरतलब है कि अब तक नौ राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। दिल्ली में भी बीते लगभग एक हफ्ते से ज्यादा समय से पक्षियों की अलग-अलग स्थलों पर मौत हो रही थी, जिसके बाद एहतियात के तौर पर इन पार्कों में जहां आम लोगों की आवाजाही बंद की गई वहीं मृत पक्षियों के सैंपल जालंधर भेजे गए थे। इन्हीं में से संजय झील की बतखों और मयूर विहार के पार्क के कौवों के सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। बीते सप्ताह से ही राजधानी में पक्षियों के मरने का सिलसिला नहीं थम रहा है। रविवार को अलग-अलग स्थानों पर 100 कौवे और 27 बत्तख मरे मिले। दूसरे दिन भी डीडीए के संजय झील पार्क में 10 बत्तख मरी मिलीं। प्रशासन ने इसे अलर्ट जोन घोषित किया हुआ है। पशुपालन विभाग ने जांच के लिए इनके नमूने जालंधर लैब भेजे थे। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की रिपोर्ट के अनुसार, बेगमपुर में दो कौवे, संजय झील में 27 बत्तख, सरिता विहार में 24 कौवे, पटपडग़ंज में चार कौवे, कुंडली स्थित स्मृति वन में दो कौवे, योजना विहार में दो कौवे, प्रीत विहार के जी ब्लॉक में 10 कौवे, मधुबन में दो कौवे, अशोका निकेतन में एक कौवा, दिलशाद गार्डन के डियर पार्क में पांच कौवे, गोल्डन जुबली पार्क में तीन कौवे, रिंग रोड के हरित क्षेत्र में चार कौवे, द्वारका सेक्टर पांच में 14 कौवे, द्वारका सेक्टर नौ में दो कौवे और हस्तसाल पार्क में 16 कौवे मरे मिले हैं।
पशुपालन विभाग ने मानक के अनुसार इन्हें जमीन में दबा दिया है। पशु पालन विभाग के डॉ. राकेश के मुताबिक, दिल्ली में अब तक लगभग 100 कौवे मर चुके हैं।

Read Also  मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना-मोबाईल मेडिकल युनिट में कलेक्टर सहित 160 अधिकारी-कर्मचारियों ने कराई स्वास्थ्य जांच


Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...

छत्तीसगढ़ में कृषि को नई रफ्तार, किसानों को मिली बड़ी आर्थिक सहायता

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...