Google Analytics Meta Pixel वैक्सीन लगवाने के बाद अगर बुखार आए या एलर्जी हो तो यह करें - Ekhabri.com

वैक्सीन लगवाने के बाद अगर बुखार आए या एलर्जी हो तो यह करें

नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना वायरस से अब तक नौ करोड़ दो लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 19 लाख 37 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वैसे तो भारत में भी संक्रमण के मामले एक करोड़ से ऊपर हो चुके हैं, लेकिन सबसे बड़ी बात है कि यहां लोग काफी तेजी से ठीक भी हो रहे हैं। इस वजह से देश में कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर अब 96.42 फीसदी हो गई है। जल्द ही यहां टीकाकरण भी शुरू होने वाला है। ऐसे में यह जरूरी है कि हम वैक्सीन से जुड़ी कुछ बातों को जान लें, ताकि कोई भ्रम न रहे और आगे चलकर कोई दिक्कत न हो। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कुछ जरूरी सवालों के जवाब। पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. के. श्रीनाथ रेड्डी कहते हैं, हमारे देश ने टेस्टिंग के मामले में कीर्तिमान स्थापित किया है। अब तक 18 करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। दरअसल किसी भी बीमारी, खासकर अगर तेजी से फैलने वाली बीमारी हो, तो उसकी पहचान जल्द से जल्द करना जरूरी होता है, ताकि संक्रमण का फैलाव नहीं हो। इससे बीमारी की पहचान करना भी आसान हो जाता है। पॉजिटिव निकलने पर कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग करना आसान हो जाता है।
वैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल में क्या-क्या देखा जाता है? 
डॉ. के. श्रीनाथ रेड्डी कहते हैं, सबसे पहले यह देखा जाता है कि वैक्सीन कितनी सुरक्षित है। दूसरे फेज में देखा जाता है कि वैक्सीन देने के बाद वॉलेंटियर्स के शरीर में कितनी मात्रा में एंटीबॉडी विकसित हो रहे हैं। तीसरा चरण सबसे महत्वपूर्ण होता है, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों को वैक्सीन दी जाती है और सेफ्टी के साथ-साथ यह देखा जाता है कि जिन लोगों को वैक्सीन नहीं दी गई है, उनके मुकाबले वॉलेंटियर्स कितने अधिक सुरक्षित हैं। हजारों लोगों पर चेक किया जाता है कि वैक्सीन सुरक्षित है कि नहीं।
वैक्सीन लगवाने के बाद अगर बुखार आए या एलर्जी हो तो क्या करें? 
डॉ. के. श्रीनाथ रेड्डी कहते हैं, वैक्सीन लगवाने पर अगर बुखार आए तो आप पैरासिटामॉल ले सकते हैं। अगर एलर्जी होती है, तो नजदीकी डॉक्टर को दिखाएं। एलर्जी के कई रूप होते हैं, इसलिए समय पर इलाज जरूरी है। लेकिन चिंता करने की बात नहीं है। अगर एलर्जी होती है, तो 10-15 मिनट में पता चलने लगता है।
वैक्सीन देने के दो या तीन हफ्ते में एंटीबॉडी बनने शुरू हो जाएंगे
डॉ. के. श्रीनाथ रेड्डी बताते हैं, वैक्सीन के दो डोज दिए जाएंगे, जिनके बीच चार हफ्ते का अंतर है। पहली डोज के दो या तीन हफ्ते में एंटीबॉडी बनने शुरू हो जाएंगे। पहले इंजेक्शन से हमारे शरीर में वायरस के खिलाफ प्राइमिंग होती है। इस दौरान पूरी इम्यूनिटी जोर नहीं पकड़ पाती है। दूसरे इंजेक्शन को बूस्टर डोज कहते हैं। उसके दो हफ्ते के भीतर एंटीबॉडी अच्छी मात्रा में बन जाते हैं। यानी तब आपका शरीर पूरी तरह तैयार होता है वायरस से लडऩे के लिए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

महतारी वंदन योजना से बदली लोकेश्वरी की जिंदगी, बढ़ा आत्मनिर्भरता का भरोसा

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, हुनर और श्रम का सम्मान जरूरी

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...