रायगढ़, 2 मार्च 2025 – रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत जमरगा में रहने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर परिवार को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इस परिवार की तीन महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत आर्थिक सहायता मिल रही है, जबकि परिवार के मुखिया सोनूराम बिरहोर को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्का मकान प्रदान किया गया है।
परिवार की तीन महिलाओं – कुंवारी बाई, भजमति और रत्नी बाई – को महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह एक-एक हजार रुपये मिल रहे हैं, जिससे परिवार को हर महीने कुल तीन हजार रुपये की सहायता प्राप्त हो रही है। इस आर्थिक सहयोग से महिलाएं सशक्त हो रही हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आ रहा है।
वहीं, सोनूराम बिरहोर को प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत पक्का मकान मिलने से परिवार को बारिश में टपकती छत, गीली दीवारों और सांप-बिच्छुओं के खतरे से राहत मिली है। इसके अलावा, परिवार के सभी सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बनने से इलाज की चिंता भी दूर हो गई है।
महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महतारी वंदन योजना
महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना लागू की है। इस योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक उम्र की विवाहित, विधवा, परित्यक्ता और तलाकशुदा महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जा रही है।
विशेष पिछड़ी जनजातियों को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत जिले में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में यह योजना जरूरतमंद परिवारों की जिंदगी बदल रही है और उन्हें सुरक्षित आवास उपलब्ध कराकर जीवन स्तर में सुधार ला रही है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...