मच्छरों से परेशान मच्छरदानी ओढ़कर सड़क पर उतरे भाजपा नेता

रायपुर। गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकतार्ओं ने रायपुर नगर निगम मुख्यालय का घेराव कर दिया। मच्छरों की बढ़ती संख्या की वजह से युवा मोर्चा के नेताओं ने यह विरोध प्रदर्शन किया। तात्यापारा इलाके से होते हुए प्रदर्शनकारियों की रैली निगम मुख्यालय तक पहुंची। यहां पहले से ही पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी थी। भाजयुमो के नेता यहां पहुंचे तो पुलिस ने रोकना चाहा, मगर बैरिकेड तोड़ते हुए नेता निगम मुख्यालय के गेट तक पहुंच गए। पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की झूमाझटकी भी हुई। धक्का-मुक्की के बीच भाजयुमो नेता महापौर एजाज ढेबर के खिलाफ नारे लगाते रहे। जब पुलिस ने भाजयुमो कार्यकतार्ओं को निगम के अंदर घुसने नहीं दिया तो गेट के बाहर ही बैठकर धरना देना शुरू कर दिया। करीब 1 घंटे की गहमागहमी के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता निगम के अफसरों को ज्ञापन सौंप कर लौट गए।
चौराहों पर लाइट लगवाने में व्यस्त महापौर
भारतीय जनता युवा मोर्चा नेता गोविंदा गुप्ता ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि शहर के महापौर एजाज ढेबर चौराहों पर लाइट लगवाने के काम में व्यस्त हैं। उन्हें लग रहा है कि ऐसा करने से स्वच्छता आएगी मगर शहर में मच्छर, साफ सफाई, ड्रेनेज सिस्टम की ओर ध्यान दिया जाना जरूरी है। वक्त रहते ध्यान नहीं दिया गया तो हम आगे और भी उग्र तरीके से विरोध करेंगे। हाल ही में नगर निगम में हुई सामान्य सभा के दौरान कांग्रेस के विधायक सत्यनारायण शर्मा ने भी बढ़ते मच्छरों की बात कही थी। अब महापौर एजाज ढेबर ने रायपुर शहर के सभी 10 जोन के अफसरों को निर्देश दिया है। शहर के सभी 70 वार्ड में मच्छरों की रोक के लिए एंटी लार्वा, फॉगिंग और जरूरी दवाओं का छिड़काव करने को कहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

ग्राहक को हेरोइन सप्लाई करते आरक्षक गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...

घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

क्रिकेट के भगवान से मिले U19 वर्ल्डकप विजेता कप्तान आयुष म्हात्रे

By Reporter 1 / February 11, 2026 / 0 Comments
जिम्बाब्वे में तिरंगा लहराकर आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे स्वदेश लौट आए हैं। उनकी अगुवाई में भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर रिकॉर्ड छठी बार ट्रॉफी...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 6412 जोड़े, विश्व रिकॉर्ड दर्ज

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना उन गरीब परिवारों के...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

रास्ता पूछना पड़ा महंगा, चार बदमाशों ने अंगूठी, मोबाइल लूटे

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...