Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : दिन जमीन जायदाद का सौदा करने जा रहे लोगों के लिए अच्छा रहेगा, उसमें उनको उत्तम लाभ प्राप्त होगा। यदि आप अपने व्यावसायिक क्षेत्र में कुछ बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो उसमें भी आप सफल रहेंगे और  उसके कारण आपको कुछ नए अवसर भी प्राप्त होंगे। आज आपको पिताजी के आशीर्वाद से शासन द्वारा भी सम्मानित किए जाने की संभावना बनती दिख रही है, लेकिन आज आपको सायंकाल के समय कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि आपकी माता जी को अचानक से कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है।

वृष राशि : आज का दिन आपके परिवार में सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आपके परिवार के किसी सदस्य के विवाह प्रेम विवाह के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है, जिसके कारण परिवार के सभी सदस्य भी प्रसन्न नजर आएंगे। आज आप अपनी शान शौकत के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे। आज आपको संतान की समस्याओं को सुलझाने के लिए जीवनसाथी के सहयोग और साथ की आवश्यकता होगी। सायंकाल के समय यदि आज आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो वह आपके लिए सुखमय रहेगी।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। व्यापार में यदि आज आप अपनी बुद्धि व विवेक से किसी निर्णय को लेंगे, तो वह आज आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। आज आपको अपने किसी परिजन से जरूरत के समय सहायता ना मिलने के कारण आपका उन पर से विश्वास खत्म हो जाएगा और आपको आज किसी को सलाह देने से पहले ध्यान देना होगा कि सामने वाले को आपकी कोई बात बुरी ना लग जाए। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों  का सहयोग और साथ दोनों मिलेगा।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आज आपके व्यापार में आपको धन की कमी के कारण कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने भाई से भी आज कुछ मदद मांग सकते हैं और आपके घर व व्यापार के कुछ शत्रु आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन वह उसमे सफल नहीं हो पाएंगे। आज आपके व्यवसाय में व्यस्तता अधिक रहेगी, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज के दिन आपके अंदर दान पुण्य की भावना बढ़ने लगेगी। नौकरी में आज काम का दबाव अधिक होने के कारण आप व्यस्त रहेंगे व अपने जीवनसाथी के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेगे, जिसके कारण वह आपसे नाराज हो सकती हैं। यदि व्यवसाय में कुछ योजना लंबे समय से रुकी पड़ी थी, तो आज आप उन्हें शुरू कर सकते हैं, जो भविष्य में आप के लिए लाभदायक रहेगी। आज आपके शत्रु भी आपके पराक्रम को देखकर हतोत्साहित रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप धार्मिक अनुष्ठानों में व्यतीत करेंगे।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। यदि आपके घर में कोई पारिवारिक कलह चल रही थी, तो आज वह भी समाप्त होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे, जिन्हे परिवार के सदस्यों द्वारा मंजूरी दी जा सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं।

तुला राशि : आज के दिन आपकी शिक्षा की रुचि और बढ़ेगी और आपके कुछ नए कार्यों से आपको सीखने को मिलेगा। नौकरी कर रहे जातक यदि किसी पार्टटाइम कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो वह भी आज उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, लेकिन सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने कार्य क्षेत्र में ध्यान देकर कार्य करना होगा। यदि ऐसा नहीं किया, तो वह उनके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। सायंकाल के समय आज आपकी किसी  पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मिलने की आप लंबे समय से सोच रहे थे। प्रेम जीवन में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा, जिससे जीवनसाथी के प्रति प्रेम और प्रगाढ़ होगा।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहेगा। आज आपको व्यापार से आमदनी कम व खर्च ज्यादा होगा, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन आपको आपका कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त होने से प्रसन्नता भी होगी। संतान की उत्तम तरक्की देखकर आज आपका मन प्रसन्न होगा। कार्य क्षेत्र में आज आपको धैर्य से अपने शत्रुओं का नाश करना होगा, नहीं तो वह आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ सकते हैं। सायंकाल के समय आज आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को आज कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। परिवार का कोई सदस्य आपसे आज कुछ फरमाइश कर सकता है, जिसे पूरा करने में आज व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी की ओर से आज आपके लिए किसी पार्टी का आयोजन किया जा सकता है। आज व्यापार में वृद्धि के लिए आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। यदि आप साझेदारी में किसी व्यवसाय को चलाएंगे, तो उसमें आपको अपने पार्टनर पर पूरी नजर रखनी होगी, नहीं तो वह आपके साथ कोई धोखा कर सकता है।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आज आपको कोई पैतृक संपत्ति मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा, लेकिन आज आपको किसी को भी बिना मांगे कोई सलाह नहीं देनी है। यदि आपने ऐसा किया, तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगी। आज यदि आप अपने संतान के भविष्य से संबंधित कुछ निर्णय को लेंगे, तो आपको उसमें अपने पिताजी से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। सायंकाल के समय आज आप तीर्थ स्थान पर जाकर लोगों की सेवा सत्कार कर सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आज आप यदि किसी नए नौकरी को ज्वाइन करेंगे, तो उसमें भी आपके लिए दिन बेहतर रहेगा। आज आप आमदनी के कुछ नए स्त्रोतों को प्राप्त करेंगे, जिससे आपके धन कोष में वृद्धि होगी। सायंकाल का समय आज आपने अपने मित्रों के साथ सैर सपाटे घूमने-फिरने जा सकते हैं। यदि आज आप किसी को उधार देने की सोच रहे हैं अन्यथा लेने की सोच रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाएं, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आप अपने चिड़चिड़े स्वभाव के कारण आपके परिवार के सदस्यो थोड़ा ना खुश रहेंगे।

मीन राशि : आज आपको ननिहाल पक्ष से भी कुछ मान सम्मान मिलता दिख रहा है। विद्यार्थी आज अपने गुरुजनों के प्रति पूरी निष्ठा व भक्ति भाव रखेंगे, जिसके कारण उनके गुरु उनसे प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आज आपको अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, इसलिए खानपान पर ध्यान दें। आज नौकरी में आपके कुछ शत्रु आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं, आपको उनसे सतर्क रहना होगा। यदि आज आपका कोई वाद-विवाद पनपे, तो आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। आज आपको अपने व्यवसाय से संबंधित लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर नर्सिंग पदनाम बदलने की बड़ी घोषणा

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...

उद्यानिकी तकनीकों से बदली किस्मत, किसान ने कमाए लाखों रुपये

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...

दुर्ग हादसा: कुम्हारी के खपरी में गैस विस्फोट, चार की दर्दनाक मौत  

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...

रायपुर : विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’

By User 6 / May 11, 2026 / 0 Comments
“पारदर्शिता की नई पहचान ‘ई-ऑफिस’ नितेश चक्रधारी सहायक जनसंपर्क अधिकारी रायपुर, 11 मई 2026   विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’   विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, IFS में 32वीं रैंक के साथ सुष्मिता सिंह की बड़ी छलांग

By User 6 / May 10, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से निकली एक और प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में 148 उम्मीदवारों ने जगह बनाई, जिसमें सुष्मिता सिंह ने...

बड़ी खबर: क्राइम – रायपुर में बम बनाने की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...

छत्तीसगढ़ में ‘एआई नकल कांड’ से मचा हड़कंप, 500 से ज्यादा छात्र घेरे में

By User 6 / May 10, 2026 / 0 Comments
CG News: छत्तीसगढ़ में परीक्षा प्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय से संबद्ध जांजगीर-चांपा के चार कॉलेजों में डी फार्मेसी सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान एआई की मदद से...

पेट्रोल-डीजल बचाने से लेकर सोना नहीं खरीदने तक, पीएम मोदी ने देशवासियों से की बड़ी अपील

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...

पूर्व पार्षद की स्विमिंग पूल में मौत, कान्हा किसली गए थे दोस्ती के साथ

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...

छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड का बदला नाम, लोगो डिज़ाइन पर 2.5 लाख इनाम

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ में शहरी विकास को नई दिशा देते हुए “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल” का नाम बदलकर अब “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल” कर दिया गया है। इसके साथ ही नए नाम के अनुरूप आकर्षक लोगो...