बिहार में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन एनडीए को एक और झटका लग सकता है। राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि तीन सांसद जदयू और राजद के संपर्क में हैं। तीनों कभी एनडीए को अलविदा कह सकते हैं। हालांकि भाजपा और एनडीए ऐसे किसी भी टूट से इन्कार कर रही है। साथ ही दावा किया जा रहा है कि उन पर कोई असर नहीं पडने वाला है।
हाल ही में नीतीश कुमार ने भाजपा से नाता तोड़कर राजद के साथ बिहार में महागठबंधन की सरकार बना ली। ऐसे में जहां नीतीश फिर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे तो लालू के लाल तेजस्वी यादव को उपमुख्यमंत्री का पद मिला। मामला यहीं तक नहीं सिमटा, बिहार में नई कैबिनेट को लेकर भी माथापच्ची जारी है। इसी बीच सियासी गलियारों से खबर आ रही है कि एनडीए को जल्द ही एक और झटका लग सकता है। लोजपा पारस गुट के तीन सांसद नीतीश की पार्टी जेडीयू और तेजस्वी की पार्टी आरजेडी में शामिल हो सकते हैं।
लोजपा (लोक जनशक्ति पार्टी) चीफ रामविलास पासवान की मृत्यु के बाद लोजपा दो गुटों में बंट गई थी। एक गुट चाचा पशुपति कुमार पारस का बन गया तो एक गुट रामविलास के बेटे चिराग पासवान का बन गया। लोजपा के छह सांसद में चिराग को छो़ड़कर बाकी सभी पांच सांसद पशुपति कुमार पारस के साथ हो लिए, जबकि चिराग अकेले रह गए। पशुपति कुमार पारस वर्तमान समय में केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री भी हैं।
जिन तीन लोजपा सांसदों के जेडीयू-आरजेडी में शामिल होने की बात सामने आ रही है, उनमें खगड़िया के सांसद महबूब अली कैसर आरजेडी और वैशाली से सांसद वीणा देवी और नवादा से चंदन सिंह जेडीयू में शामिल हो सकते हैं। वहीं तीन अन्य जो लोजपा के सांसद हैं, वो परिवार से ही हैं। उनमें जमुई से सांसद चिराग, हाजीपुर से पारस और समस्तीपुर से प्रिंस जो पशुपति कुमार पारस के बेटे हैं, वो एनडीए में बने रहेंगे।
बता दें, हाल ही में जब बिहार में राजनीतिक उठा-पटक मची थी, तब केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने नीतीश पर जमकर हमला बोला था। साथ ही यह भी कहा था कि लोजपा एनडीए में बनी रहेगी। लोजपा एनडीए का साथ नहीं छोड़ेगी, लेकिन जिस तरह से पारस और उनके बेटे प्रिंस को छोड़कर बाकी सभी तीनों सांसदों के जेडीयू और आरजेडी में शामिल होने की बात सामने आ रही उससे यह लगता है कि पारस सांसदों को अपने पाले में रखने में नाकामयाब रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 11, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिपरिषद ने...
By Reporter 1 /
February 14, 2026 /
दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप के 2 फरार आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। इनमें एक आरोपी बीएन पांडेय दुर्ग सांसद का पूर्व पीए रहा है। जिसने लड़की को PWD विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की...
By Rakesh Soni /
February 11, 2026 /
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...
By User 6 /
February 14, 2026 /
रायपुर, 14 फरवरी 2026।धमतरी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा में...
By Rakesh Soni /
February 16, 2026 /
जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई गांव में पति-पत्नी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा और मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची...
By Reporter 1 /
February 14, 2026 /
भोपाल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने चर्चित फिल्म जुदाई की कहानी की याद ताज़ा कर दी। यहां कुटुंब न्यायालय में आपसी सहमति से तलाक के बदले करीब डेढ़ करोड़ रुपये (मकान + नकद) पर समझौता हुआ और...
By Reporter 1 /
February 11, 2026 /
जिम्बाब्वे में तिरंगा लहराकर आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे स्वदेश लौट आए हैं। उनकी अगुवाई में भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर रिकॉर्ड छठी बार ट्रॉफी...
By Rakesh Soni /
February 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...
By Reporter 1 /
February 12, 2026 /
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...
By Reporter 1 /
February 13, 2026 /
बॉलीवुड के प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर उदित नारायण एक बार फिर विवादों में हैं। उनकी पहली पत्नी रंजना ने बिहार के सुपौल जिले के महिला थाना में गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। रंजना का आरोप है कि मेडिकल इलाज...