बंगाल के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और दोनों के बीच हिंसक झड़प हुई। हिंसक झड़प में भाजपा के कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हमले का आरोप टीएमसी कार्यकर्ताओं पर है। टीएमसी कार्यकर्ताओं के विरोध के कारण भाजपा को सभा तक रद्द करनी पड़ी।
भाजपा के मुताबिक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष को भी टीएमसी कार्यकर्ताओं ने निशाना बनाया और उनके साथ धक्का-मुक्की हुई। उनके साथ सांसद अर्जुन सिंह भी थे। टीएमसी कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का पीछा किया। इस दौरान तनाव बढ़ गया। भाजपा नेताओं की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने दोनों नेताओं को वहां से सुरक्षित निकाला। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाकर्मियों को हथियार निकालने पड़े।
गौर हो कि भवानीपुर सीट पर उप चुनाव हो रहा है और इस सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उम्मीदवार हैं। इस सीट पर 206,389 मतदाता हैं। इनमें एक बड़ी संख्या गैर-बंगाली मतदाताओं की है। इस सीट पर मुस्लिम एवं सिख मतदाता भी बड़ी संख्या में हैं। ममता का मुकाबला भाजपा प्रत्यासी प्रियंका टिबरेवाल से है। इस सीट पर 30 सितंबर को मतदान होना है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा ने अपने प्रचारकों की पूरी ताकत झोंक दी है। ममता अपना पिछला चुनाव नंदीग्राम सीट हार गईं। उन्हें सुवेंदु अधिकारी ने हराया। भवानीपुर सीट से ममता पहले भी विधायक रह चुकी हैं।
सांसद अर्जुन सिंह ने कहा कि टीएमसी के लोग झूठ बोल रहे हैं। ममता बनर्जी चाहती हैं कि लोग वोट देने के लिए अपने घरों से न निकलें। वह जानती हैं कि उनके पैरो तले जमीन खिसक गई है। टीएमसी भय का माहौल बनाकर लोगों को डराना चाहती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...