Google Analytics Meta Pixel महंत के तेवर पर भाजपा मुखर - Ekhabri.com

महंत के तेवर पर भाजपा मुखर

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान राजनीतिक पारा चढता जा रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सीधे प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी पर हमलावर हैं। गत दिनों राजनांदगांव की सभा में महंत ने कहा था कि पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ लाठी पकड़ने वाला आदमी चाहिए, नरेंद्र मोदी का मुड़ यानी सिर फोड़ने वाला आदमी चाहिए और ये आदमी भूपेश बघेल हो सकते हैं, देवेंद्र यादव हो सकते हैं, इन्हें जीताकर दिल्ली भेजिए। इस बयान पर विवाद अभी शांत भी नहीं हुआ कि उन्होंने प्रधानमन्त्री मोदी को डिफाल्टर बता दिया। महंत ने कहा कि मोदी की गारंटी 10 साल से फेल है। ना दो करोड़ युवाओं को नौकरी मिली, ना 15 लाख खाते में आए। उन्होंने जितनी भी गारंटी दी, कोई पूरी नहीं हुई। उनकी गारंटी फेल हो गई है. छत्तीसगढ़ के लोग जानते हैं कि मोदी डिफाल्टर हैं। डिफाल्टर आदमी की बात हम करते नहीं, उनकी गारंटी हमारे लिए कोई मायने नहीं रखती। भाजपा ने महंत के बयान पर मुखर होकर चुनावी माहौल गर्मा दिया है। खुद प्रधानमन्त्री मोदी ने बस्तर की चुनावी सभा में अपने भाषण में इसका जिक्र कर चुके है।

 

 

 

 

यह पहली बार नहीं है जब नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर बयान दिया हो। इसके पहले भी वह अपने ही बयान पर घिर चुके हैं. माना जा रहा था कि महंत अब शायद गलत बयानबाजी से बचेंगे, लेकिन नेता महंत ने मोदी को लेकर फिर जो बयान दिया है, महंत ने प्रधानमन्त्री मोदी को डिफाल्टर कह रहे हैं। महंत के इस बयान के बाद भाजपा हमलावर हो गई। भाजपा पूरी तरीके से माहौल बनाने में जुट गई है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने नेता प्रतिपक्ष महंत के बयान को अमर्यादित भाषा करार दिया है। साव ने कहा कि यह प्रदेश की मर्यादा संस्कृति का अपमान है। नेता प्रतिपक्ष के बयान का जनता माकूल जवाब देगी।

 

 

 

महंत का पहला बयान आते ही भाजपा हमलावर हो गई थी। इसके जवाब में भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कहा था कि कांग्रेस को जनता माफ नहीं करेगी। देश के प्रधानसेवक के खिलाफ अभद्र टिप्पणी देश और छत्तीसगढ़ की जनता को मंजूर नहीं। महंत का बयान हिंसक, भड़काऊ और उग्र है। वहीं, मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा था कि कांग्रेस नेता बौखला गई है, इसलिए ऐसे बयान दे रहे हैं। इस बार 11 सीटों में उनको एक भी सीट नहीं मिलने वाली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी महासमुंद की सभा में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ल लौठी ले मारे के सोचने वाला कांग्रेसी मन!! आज मैं तुमन ले कहत हौं, “महूँ हव मोदी के परिवार, अगर तुमन म हिम्मत हे, तो पहला लौठी मोला मारव।”

 

 

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के साथ मौसम की गर्मी चढती जा रही है। इस दोहरी गर्मी में राज नेताओं के समक्ष दिमागी संतुलन बनाए रखना बड़ी चुनौती है। चुनाव में विवादित बयान बडा नुकसान करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस नेताओं के विवादित बयान के कारण चुनाव में कांग्रेस को कई बार नुकसान उठाना पडा है। कांग्रेस नेताओं के निजी हमले को मुद्दा बनाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को महारत हासिल है। इसके बावजूद कांग्रेस नेताओं द्वारा विवादित बयान देने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने हाल ही में पीएम का सिर फोड़ने वाला एक बयान दिया था। इसके बाद प्रदेश की सियासत में यह मुद्दा जमकर गूंज रहा है। मामला शांत हो पाता उसके पहले नेता प्रतिपक्ष के बोल एक बार फिर बिगड़े गए हैं। अब देखना होगा की नेता प्रतिपक्ष महंत का यह बयान कांग्रेस के लिए फायदेमंद साबित होता है या नुकसानदायक।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

5000 शिक्षक भर्ती से युवाओं को रोजगार का मौका

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...

70 के मौलाना और 26 की दुल्हन; गोद में यूं लेटकर कराया ‘रोमांटिक’ फोटोशूट

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *