Google Analytics Meta Pixel संविधान बदलकर नागरिकों के अधिकार छीनना चाहती है भाजपा : भूपेश बघेल - Ekhabri.com

संविधान बदलकर नागरिकों के अधिकार छीनना चाहती है भाजपा : भूपेश बघेल

 

राजनांदगांव | पी.राघव: पूर्व मुख्यमंत्री और राजनांदगांव लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल ने कहा है कि लोकसभा का यह चुनाव आम चुनाव नहीं बल्कि ख़ास चुनाव है. उन्होंने जनता को चेतावनी देते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी संविधान बदलकर नागरिकों के अधिकार छीनना चाहती है और यह बात भाजपा के कई नेता स्वीकार कर चुके हैं कि उनकी मंशा संविधान बदलने की है.

 

 

अपना धुंआधार चुनावी जनसम्पर्क अभियान सोमवार को जारी रखते हुए भूपेश बघेल सोमवार को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी ज़िले में दो दर्जन से अधिक भेंट-मुलाक़ात कार्यक्रम को शामिल हुए। भूपेश बघेल ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत कौड़ीकसा से की। जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके उपरांत भूपेश बघेल ने कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषणा पत्र में जनता को दी गयी गारंटियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आम जनता की समस्याओं और जरूरतों को समझकर इस बार अपने घोषणा पत्र में हर गरीब महिला को सालाना एक लाख रूपए देने, शिक्षित बेरोजगारों को सरकारी नौकरी, मनरेगा के श्रमिकों को चार सौ रूपए मजदूरी देने का प्रावधान किया है, ताकि आम आदमी के जीवन स्तर को ऊपर उठाकर गरीबी को कम किया जा सके। इसके अलावा आम जनता के हितों को ध्यान रखते हुए कई जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई गई हैं, इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए इस बार केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनाना जरूरी है.

 

अधिकार छिन जाएंगे

 

चुनाव प्रचार के दौरान भूपेश बघेल ने जनता को आगाह किया कि आने वाले चुनाव आम चुनाव नहीं बल्कि बेहद खास चुनाव हैं क्योंकि भाजपा के लोग संविधान को बदलना चाहते हैं। भाजपा नेता अपनी यह मंशा अपने बयानों में खुलेआम ज़ाहिर कर रहे हैं। भूपेश बघेल ने कहा कि संविधान बदलने से सिर्फ भाजपा को फ़ायदा होगा क्योंकि इसके बाद देश में चुनाव ही नहीं होंगे।

Read Also  सोना-चांदी खरीदने से पहले जानें आज के भाव…भोपाल में सोने की कीमत में गिरावट…जानें विस्तार से

 

उन्होंने कहा कि संविधान बदलने से महिलाओं, आदिवासियों, अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के लोगों के अधिकार छिन जाएँगे। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा अंग्रेजों के समय महिलाओं को सम्पत्ति रखने का, शिक्षा का अधिकार नहीं था। इसी संविधान ने दीदी-बहिनी को पंच, सरपंच, जनपद, ज़िला पंचायत और विधायक इत्यादि जनप्रतिनिधि बनने का अवसर दिया है। हमारे आदिवासियों को जल-जंगल-जमीन के अधिकार भी इसी संविधान से मिले हैं। ये लोग सब खत्म कर देना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि देश में चुनाव भी न हों और भाजपा ही सत्ता पर काबिज रहे।किसानों का भला

 

बघेल ने कहा कि किसानों का भला सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है। हमारी सरकार के दौरान प्रदेश के लाखों किसानों की बेहतरी और उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए तमाम तरह की योजनाएं चलाई और उसका लाभ किसान भाईयों को मिला। भाजपा के पंद्रह साल के शासन मेें हर साल हजारों-लाखों लोगों को रोजी-रोजगार की तलाश में पलायन करते सबने देखा है। हर साल दिवाली और होली त्यौहार के बाद थोक के भाव में गांव-गांव से लोग कमाने-खाने के लिए दूसरे प्रदेशों में जाते थे, लेकिन हमारी सरकार के आने के बाद से आज छत्तीसगढ़ में पलायन पूरी तरह से बंद हो चुका है। अब लोगों को उनके ही गांव में किसी न किसी रूप में या तो रोजगार मिल रहा है या फिर उनके जीवन स्तर में इतना सुधार आ चुका है कि अब लोगों को कमाने-खाने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता।

 

जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान भूपेश बघेल के साथ मोहला-मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलाध्यक्ष अनिल मानिकपुरी, जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र मसिया, महामंत्री राजेंद्र जुरेशीय, जनपद अध्यक्ष लगनु राम चंद्रवंशी, नोहरु राम कुमेटी, देवानंद कौशिक, कुमार कोरेटी, निखिल द्विवेदी, अमर खान, मनीष साहू, जवाहर बोगा, दिनेश शाह मंडावी, सुरजीत ठाकुर, अब्दुल खालिक खान, रामसाय घावड़े, श्री राम कोमरे, मीना मांझी, गमिता लोनहारे, लता साव, हेमलता ठाकुर, राजेंद्र चक्रधारी, रामेंद्र गोआर्य, पन्ना मेश्राम, योगेश पटेल, खोमेंद्री चमन, कुमारी बाई जुरेशिया, हीरू विश्वकर्मा, सितार धनंजय, दामेंशाय पदमाकर, तानु राम पोरेटी, दादू शेंडे, इंदीया कोमरे, राजकुमार ध्रुव सहित कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं हजारों की संख्या में जनमानस देर रात तक सांसद प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लगातार सुनते रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पेपर लीक मामले में मोदी का बड़ा बयान… जानिए क्या कहा

By User 6 / July 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...

कार चलती महिला ने एक साथ कई को ठोका, ओवर ब्रिज में हुई अफरातफरी

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की ने कई लोगों को घायल किया है. दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने आधा दर्जन...

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम IGKV में हुआ आयोजित

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...

महिला आयोग की नई अध्यक्ष ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...

ब्रेकिंग न्यूज़: ट्रेन में कॉकरोच से परेशान यात्री, रात काटनी मुश्किल 

By Reporter 5 / July 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 जुलाई को रायपुर से सिकंदराबाद जा रहे एक यात्री ने ट्रेन के कोच में कॉकरोच मिलने की शिकायत करते हुए रेलवे प्रशासन को...

रायपुर में यूनिसेफ की स्तनपान पर कार्यशाला हुई 

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 23 जुलाई 2026।मातृ एवं शिशु पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यूनिसेफ द्वारा रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ आहार” विषय पर मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। होटल सयाजी में आयोजित इस कार्यशाला में प्रिंट,...

सोनम वांगचुक ने अनशन किया खत्म, जंतर मंतर में प्रदर्शन जारी

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुक्रवार को 35वें दिन भी जारी है। आज दोपहर 12:30 बजे CJP के प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात हो सकती है।...

Ekhabri Breaking: केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने दिया इस्तीफा, देश के भविष्य के आगे झुकी मोदी सरकार

By Reporter 5 / July 25, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। NEET पेपर लीक विवाद और देशभर में छात्रों के लगातार प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे अपने इस्तीफे में कहा कि बीते...

गधीया आर्द्रभूमि में स्पॉट-बिल्ड और व्हिस्लिंग डक साथ दिखीं  

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 20 जुलाई 2026।रायपुर जिले के धरसींवा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गोढ़ी स्थित गधीया आर्द्रभूमि इन दिनों पक्षी प्रेमियों और प्रकृति प्रेमियों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गई है। हाल ही में यहां स्पॉट-बिल्ड डक और लेसर व्हिस्लिंग...

धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा: शिक्षा मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, प्रह्लाद जोशी को अतिरिक्त जिम्मेदारी

By Reporter 5 / July 25, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। प्रधानमंत्री की सलाह पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को उनके वर्तमान मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आदेश...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *