Google Analytics Meta Pixel बिहार में BJP देगी Corona का फ्री टीका, ‘आत्मनिर्भर बिहार’ समेत 11 वादे - Ekhabri.com

बिहार में BJP देगी Corona का फ्री टीका, ‘आत्मनिर्भर बिहार’ समेत 11 वादे

बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की वरिष्‍ठ नेता और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा पत्र जारी किया। सीतारमण ने आज पटना में भाजपा के ‘5 सूत्र, एक लक्ष्य, 11 संकल्प’ के विजन डाक्‍यूमेंट को जारी किया। घोषणापत्र में जनता से कई वायदे किए गए हैं।

राजद की तरह भाजपा ने भी बिहार के युवाओं को रोजगार देने का वादा किया है। भाजपा ने कहा राजद के 10 लाख नौकरी देने के वादे के जवाब में 19 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया है। भाजपा ने घोषणापत्र में कहा कि एक हजार नए किसान उत्पाद संघों को आपस में जोड़कर राज्यभर के विशेष सफल उत्पाद, (मक्का, फल, सब्जी, चूड़ा, मखाना, पान, मशाला, शहद, मेंथा, औषधीय पौधों के लिए सप्लाई चेन विकसित करेंगे) और 10 लाख रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारणण ने कहा कि बिहार ऐसा राज्य है जहां सभी राजनीतिक रूप से संवेदनशील और अच्छी जानकारी रखते हैं। वे उन वादों को जानते और समझते हैं जिन्हें पार्टी करती है। अगर कोई हमारे घोषणापत्र पर सवाल उठाता है, तो हम उन्हें विश्वास के साथ जवाब दे सकते हैं। हमने जो वादा किया उसे पूरा करते हैं।

बिहार के लिए भाजपा ने अपने विजन डाक्‍यूमेंट में 11 संकल्प किए हैं। इनमें सबसे पहला है कि अगर सत्ता में आए तो कोरोना वैक्सीन का मुफ्त टीकाकरण किया जाएगा। बिहार के संकल्प पत्र में क्या वादे हैं…

  1.    हर बिहारवासी को कोरोना वैक्सीन का निशुल्क टीकाकरण करवाना।
    2.    मेडिकल, इंजीनियरिंग समेत अन्य तकनीकी शिक्षा को हिन्दी भाषा में उपलब्ध कराना।
    3.    एक साल में पूरे प्रदेश में तीन लाख नए शिक्षकों की भर्ती करना।
    4.    नेक्स्ट जेनरेशन आईटी हब में पांच साल में पांच लाख रोजगार।
    5.    एक करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का वादा।
    6.    एक लाख लोगों को स्वास्थ्य विभाग में नौकरी. 2024 तक दरभंगा एम्स को चालू करवाना।
    7.    धान और गेहूं के बाद दलहन की खरीद भी MSP की दरों पर।
    8.    30 लाख लोगों को 2022 तक पक्के मकान देने का वादा।
    9.    2 साल में 15 नए प्रोसेसिंग उद्योग लगाने का वादा।
    10.  2 साल में मीठे पानी में पलने वाली मछलियों का उत्पादन बढ़ाना।
    11.   किसान उत्पाद संघों की बेहतर सप्लाई चेन बनाना, जिससे 10 लाख रोजगार पैदा होंगे।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

सिविल जज परीक्षा का रिजल्ट जारी, अंजुम आरा ने किया टॉप, शिवांगी दूसरे नंबर पर

By Reporter 1 / February 22, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग ने विधि एवं विधायी कार्य विभाग के तहत सिविल जज परीक्षा के कुल 57 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। मेरिट सूची में अंजुम आरा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *