Google Analytics Meta Pixel अश्लील वीडियो बनाकर सरपंच पति को किया ब्लैकमेल, इंटक कांग्रेस का पदाधिकारी गिरफ्तार - Ekhabri.com

अश्लील वीडियो बनाकर सरपंच पति को किया ब्लैकमेल, इंटक कांग्रेस का पदाधिकारी गिरफ्तार

 

खरोरा। खरोरा इलाके में सरपंच पति का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहे इंटक कांग्रेस के कथित पदाधिकारी को गुरूवार खरोरा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बुधवार को मामले में शिकायत मिलने पर खरोरा पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। ब्लैकमेलिंग गिरोह से जुड़े अन्य फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है। खरोरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कनकी के सरपंच पति तोमलाल वर्मा का अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी मिली थी। सरपंच पति की शिकायत पर खरोरा पुलिस ने नीतीश गोंड पिता हरेंद्र गोंड को गिरफ्तार किया। इसके बाद सचिन गौतम की गिरफ्तारी की। सचिन अपने आप को इंटक कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष बताता है। सचिन गौतम के खिलाफ कबीरनगर पुलिस थाने में भी अवैध उगाही के दो केस दर्ज हैं। आरोपित ग्राम कनकी में पान दुकान का संचालन करने वाले कुलेश्वर देवांगन को दुकान लेट से खोलने पर धमका रहे थे, जिस पर कुलेश्वर के गांव के लोगों को बुलाए जाने पर सभी लोग फरार हो गए थे। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि धमकी देने वाले लोगों की गाड़ी में इंटक कांग्रेस लिखा हुआ था, लेकिन उन्होंने इसकी शिकायत नहीं की है।नगर पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा ने बताया कि आरोपित के द्वारा सरपंच पति को ब्लैकमेल किया जा रहा था। जांच में शिकायत सही पाई गई है, जिसके बाद आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उसने अपने अन्य साथियों के नाम बताए है, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Read Also  रेत में दबी मिली महिला की लाश, इलाके में फैली सनसनी

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जमीन नामांतरण और डायवर्सन अब स्वतः, लोगों को बड़ी राहत

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...

राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, देखिए आदेश की कॉपी   

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...

पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

पुरी से कोरापुर जाने वाले नई ट्रेन को जगदलपुर तक चलाए जाने की मांग

By User 6 / July 6, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। रेल यात्रियों के लिए अच्छी बात है कि पड़ोसी राज्य ओडिशा में पुरी से कोरापुट के लिए एक नई यात्री ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव पुरी स्टेशन से नई सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे....

साय सरकार का प्रशासनिक विस्तार, बोर्ड और आयोगों में नई टीम, दी बधाई 

By Reporter 5 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नई नियुक्तियों को लेकर सरकार ने अहम निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन नियुक्तियों पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...

103 करोड़ की स्वास्थ्य परियोजनाओं का भूमिपूजन, रायपुर में बड़ा विकास कदम

By User 6 / July 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 06 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में 103 करोड़ रुपये से अधिक लागत के स्वास्थ्य...

रायपुर में 8 जुलाई को आधुनिक थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापार को नई दिशा

By User 6 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डूमरतराई में विकसित अत्याधुनिक नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण अब 8 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस विश्वस्तरीय व्यापारिक परिसर का...

सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिल रहीं समयबद्ध शासकीय सेवाएं

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में किया गया गिरफ्तार

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले में जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी के के बाद...

रायपुर में RDA प्रॉपर्टी बुकिंग ऑनलाइन, 121 संपत्तियां पोर्टल पर उपलब्ध

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 07 जुलाई 2026।रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब इच्छुक नागरिक घर बैठे ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपत्तियों...